डेस्क, लुधियाना 22 जनवरी को हमारे आराध्य देव भगवान श्री राम की अयोध्या में बने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है इसको लेकर पूरे देश में ही नहीं बल्कि विदेश में बसे भारतीयों में भी इस दिन को लेकर पूरा उत्साह है और लोग श्रद्धा के साथ इस दिन भी दीपोत्सव करने की तैयारियों में है। इसलिए समस्त भारतीयों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार 22 जनवरी को पंजाब में अवकाश की घोषणा करने के साथ-साथ मीट की दुकान बंद रखने के आदेश जारी करके लोगों की भावनाओं का सम्मान करें।यह मांग जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान ने जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कही। रजनीश धीमान ने कहा कि सैकड़ो वर्षों की तपस्या एव लाखों राम भक्तो की शहादत की बदौलत आज पूरे देश में खुशियां व उल्लास का माहौल है तथा इस माहौल को देखते हुए केंद्र ने भी आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है।उसी तरह पंजाब सरकार भी पंजाब में बसे समस्त राम भक्तों की भावनाओं एवं आस्था का ध्यान रखते अवकाश की घोषणा करें तथा शराब व मीट की दुकानें भी बंद रखने का आदेश जारी करें उन्होंने कहा कि अगर पंजाब सरकार राम भक्तों की इस मांग को नजरअंदाज करती है तो उससे साफ हो जाएगा कि आम आदमी पार्टी सनातन विरोधी पार्टी है ।और इसे जनता की भावनाओं का कोई सम्मान नहीं है।इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री डा.कनिका जिंदल,जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा,मनीष चोपड़ा लकी, सचिव नवल जैन, हर्ष शर्मा,महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष शीनू चुग,महामंत्री सीमा शर्मा,ज्योति श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष संतोष अरोड़ा,सीमा वर्मा आदि मौजूद थी।
Punjab-Government-Should-Issue-Order-To-Declare-Holiday-In-Punjab-On-22-January-Rajneesh-Dhiman