September 19, 2026 06:28:31
पंजाब में कांग्रेस Mp और Aap विधायक भिड़े:बिट्‌टू बोले- हिम्मत है तो गाड़ी से बाहर आ; गोगी का जवाब- यह

पंजाब में कांग्रेस Mp और Aap विधायक भिड़े:बिट्‌टू बोले- हिम्मत है तो गाड़ी से बाहर आ; गोगी का जवाब- यह सांसद बरसाती मेंढक

Jan27,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू और आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी आमने-सामने हो गए। सांसद बिट्‌टू तिरंगा बाइक रैली निकाल रहे थे, जबकि विधायक गुरप्रीत गोगी केंद्र सरकार द्वारा रिजेक्ट की गई पंजाब की झांकियों को अपने हलके में घुमाने निकले। घुमार मंडी के पास दोनों नेता भिड़ गए। सांसद रवनीत बिट्‌टू ने कहा- "हिम्मत है तो गाड़ी से बाहर निकलो। मैं बेअंत सिंह का पोता हूं, हमें बम और आतंकवादी नहीं रोक पाए तो ये शकुनि क्या रोकेगा?। आज कांग्रेस पार्टी सड़कों पर लोगों के साथ गणतंत्र दिवस मना रही है।" विधायक गुरप्रीत गोगी ने कहा- "उनका रूट मैप पहले से तैयार था। आज बिट्‌टू उनकी यात्रा में खलल डालने के लिए आए हैं। कोई भी नेता तिरंगा झंडा वाहन पर लगाकर राजनीतिक रैली नहीं निकाल सकता। आज बिट्‌टू ने कानून तोड़ा है। बिट्‌टू मंदबुद्धि बच्चा है। बिट्‌टू बरसाती मेंढक है। लोकसभा चुनाव नजदीक आने पर अब ये मेंढक बाहर आ गया है। बिट्‌टू की हरकतों के कारण ही वह उन्हें कुंभकर्ण कहते हैं।" बिट्‌टू की तिरंगा बाइक रैली जिला कांग्रेस प्रधान संजय तलवाड़ के दफ्तर से शुरू हुई। रैली समराला चौक, बाबा थान सिंह चौक, घंटा घर, पवेलियन मॉल, फव्वारा चौक्, घुमार मंडी, आरती चौक, मल्हार रोड, इश्मीत चौक, मॉडल टाउन मार्केट, दुगरी रोड, दाना मंडी से होते हुए गिल चौक पहुंची।
सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू ने कहा कि 1930 में कांग्रेस ने देश के हर घर की छत पर तिरंगा लहराया था। उस समय देश को आजाद करवाने की लहर कांग्रेस ने शुरू की। जिसकी बदौलत देश अंग्रेजों से 1947 में आजाद हुआ। 1950 में गणतंत्र दिवस के लिए 26 जनवरी का दिन रखा गया। देश वासियों को मिलकर यह दिन मनाना चाहिए।

Congress-Mp-And-Aap-Mla-Clashed-In-Punjab-Bittu-Said-If-You-Have-Courage-Then-Come-Out-Of-The-Car-Gogi-s-Answer-This-Mp-Is-A-Rain-Frog



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं