डेस्क, लुधियाना
गणतंत्र दिवस पर घुमार मंडी में निकाली जा रही यात्रा के रूट को लेकर 'आप' विधायक गोगी व कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू आमने-सामने हो गए तथा दोनों नेताओं में अपने-अपने काफिले को लेकर तकरार हो गई। वही दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए।जो कि एक बेहद ही शर्मनाक घटना है उक्त शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहे।उन्होंने कहा कि सांसद बिट्टू और विधायक गोगी की तरफ से गणतंत्र दिवस पर सरे बाजार जो अभद्रता कर गलत शब्दाबली प्रयोग की गई । वो बहुत ही निंदनयोग्य है।धीमान ने कहा कि एक सांसद होने के नाते बिट्टू को शिष्टाचार में रहना चाहिए था। तिरंगा यात्रा में ऐसा व्यवहार कर कांग्रेस ने तिरंगे का अपमान किया है।वही सरकार में रहते हुए विधायक गोगी की ओर से निकाली जा रही देश भक्ति की झांकी का भी अपमान हुआ है। क्यों कि सविधान निर्माता डॉ.भीमराव अम्बेडकर ने इस दिन 26जनवरी 1950देश की एकता,अखंडता के लिए ही सविधान लागू किया किया था।परंतु अगर देश के राजनेता ही ऐसे कार्य करेंगे तो वो आम जनता को क्या संदेश देंगे। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री कांतेंदु शर्मा,सरदार नरेंदर सिंह मल्ली, जिला उपाध्यक्ष यशपाल जनोत्रा, डा.निर्मल नय्यर, जिला सचिव नवल जैन आदि मौजूद थे।
Indecency-Wrong-Language-On-The-Part-Of-Mp-Bittu-And-Mla-Gogi-Is-Highly-Condemnable-Rajnish-Dhiman