September 19, 2026 05:32:34
मुख्यमंत्री द्वारा शानदार सेवाओं के लिए 14 पुलिस अधिकारियों को ‘मुख्यमंत्री मैडल’ से सम्मानित  

मुख्यमंत्री द्वारा शानदार सेवाओं के लिए 14 पुलिस अधिकारियों को ‘मुख्यमंत्री मैडल’ से सम्मानित  

गणतंत्र दिवस के जश्नों में शिरकत करने वाली विभिन्न शख्सियतों और संस्थाओं को बधाई दी

Jan27,2024 | Enews Team | Ludhiana


डेस्क,  लुधियाना  
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर हुए समारोह के दौरान समाज और राज्य के प्रति बेहतरीन योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, संस्थाओं और अलग-अलग वर्गों के अन्य लोगों को बधाई दी।  

भगवंत सिंह मान ने समर्पित भावना से ड्यूटी निभाने वाले पुलिस अधिकारियों को ‘मुख्य मंत्री मैडल’ से सम्मानित किया, जिनमें जालंधर के एस.एस.पी. मुखविन्दर सिंह, कमांडैंट आर.टी.सी. मनदीप सिंह, डी.एस.पी. गुरशेर सिंह संधू, इंस्पेक्टर हरविन्दर सिंह और सिमरजीत सिंह, सब-इंस्पेक्टर सुखविन्दर सिंह, भुपिन्दर सिंह, मेजर सिंह, जसजीत सिंह, गुरविन्दर सिंह, गुरमुख सिंह और अमनदीप वर्मा, ऐसिस्टैंट सब-इंस्पेक्टर महिन्दरपाल सिंह और सीनियर कांस्टेबल प्रभदीप सिंह शामिल हैं।  

मुख्यमंत्री ने परेड कमांडर आई.पी.एस. अधिकारी आकर्शी जैन, सेकिंड कमांडर आई.पी.एस. बबनदीप सिंह, पलटून कमांडर-1 ए.एस.आई. पवन कुमार, पलटून कमांडर-2 ए.एस.आई. जगदेव सिंह, पलटून कमांडर-3 ए.एस.आई. राज कुमार, पलटून कमांडर-4 ए.एस.आई. अमरीक सिंह, महिला टुकड़ी की सब-इंस्पेक्टर कुलजीत कौर, पी.एच.जी. की टुकड़ी के सब-इंस्पेक्टर राज कुमार ठाकुर, एन.सी.सी. टुकड़ी के एस.यू.ओ. रवि कुमार, एन.सी.सी. टुकड़ी के एस.यू.ओ. करण, एयर विंग पलटून के सी.एस.यू.ओ. तरनवीर कौर, एन.सी.सी. (लड़कियों) की टुकड़ी की यू.ओ. अनु कुमारी, पी.ए.यू. स्कूल की टुकड़ी की आरती, स्काउट नेता जश्नप्रीत सिंह और बैंड इंस्पेक्टर राकेश कुमार को भी सम्मानित किया।  

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्कूल खेलों में स्वर्ण पदक विजेता अर्शदीप सिंह, अंतरराष्ट्रीय पैरा कराटे खिलाड़ी तरुन शर्मा, 67वीं खेल अंडर-17 में वॉलीबॉल में तीसरा स्थान हासिल करने वाली खिलाड़ी मोहप्रीत कौर, हैड टीचर जनमदीप कौर, लुधियाना यूथ फेडरेशन के हरजिन्दर सिंह, सडक़ सुरक्षा की सक्रिय शख्सियत कुन्दन कुमार, वेटरनरी अफ़सर डॉक्टर गुरविन्दर सिंह, एस.एम.ओ. डॉ. तरकजोत सिंह, डॉ. मीनाक्षी, पुनीत पाल कौर बतरा, डॉ. साहिल गोयल, डॉ. पवन ढींगरा, समाज सेवा के लिए एन.जी.ओ. मनुक्खता दी सेवा, सुपरीटेंडैंट ग्रेड-2 रछपाल सिंह और सीनियर सहायक गुरमीत सिंह को भी सम्मानित किया।  

भगवंत सिंह मान ने पुलिस इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह और बेअंत जुनेजा, ए.एस.आई. हरजाप सिंह, दलजीत सिंह, बूटा सिंह, सुखदीप सिंह और अमरीक सिंह, हैड कांस्टेबल बलविन्दर सिंह, सीनियर कांस्टेबल जसप्रीत सिंह और चरनजीत सिंह को बेमिसाल सेवाओं के बदले सम्मानित किया।  

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अलग-अलग प्रोग्रामों में हिस्सा लेने वाले प्रिंसिपल और विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया, जिनमें पी.टी. शो के लिए लैक्चरर अनूप कुमार और विद्यार्थी ख़ुशी और अंजलि, स्काउट एंड गाईड के लिए प्रिंसिपल प्रदीप कुमार और विद्यार्थी जपमनप्रीत सिंह और आरथी, कोरियोग्राफी के लिए अध्यापक ओगेश कुमार और विद्यार्थी हरशिता और नाइशा, भंगड़े के लिए प्रिंसिपल गुरनेक सिंह और विद्यार्थी जश्नप्रीत सिंह और अकाशप्रीत सिंह, गिद्दे के लिए प्रिंसिपल गुरशरनजीत कौर और विद्यार्थी सोनी और मन्नत, बी.वी.एम. किचलू नगर से नीलम मित्तर, पलक नूर और प्रियंजल और डी.ए.वी. से जोगिन्दर, गुरमहर और देवांश शामिल हैं।  

मुख्यमंत्री द्वारा शानदार सेवाओं के लिए 14 पुलिस अधिकारियों को ‘मुख्यमंत्री मैडल’ से सम्मानित  

Cm-Bestows-Chief-Minister-Medal-For-Outstanding-Devotion-To-Duty-To-14-Cops



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं