September 19, 2026 05:32:37
बिहार में हो गया नीतीश का खेला- सुबह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा और शाम में फिर लेंगे मुख्यमंत्री पद क

बिहार में हो गया नीतीश का खेला- सुबह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा और शाम में फिर लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Jan28,2024 | Yashpal Sharma | Patna

आखिरकार लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार में नीतीश कुमार की ओर से खेला कर ही दिया गया। नीतीश कुमार ने आज सुबह जहां राजभवन पहुंचे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा तो वही आज शाम में फिर से बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले लेंगे। उनके इस नए मुख्यमंत्री कार्यकाल में उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के दो नेता भी डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। मतलब यह की बिहार में महागठबंधन सरकार टूट गई लेकिन नीतीश कुमार फिर भी मुख्यमंत्री बने रहेंगे। आज शाम नीतीश कुमार एनडीए के साथ मिलकर मुख्यमंत्री की अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि महागठबंधन के साथ रहना अब मुश्किल हो गया था। वहीं पीएम मोदी ने भी नीतीश कुमार को फोन करके बधाई दी है।बिहार में आज शाम 5 बजे शपथ ग्रहण हो जा रहा है। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। भाजपा ने राज्य में कुर्मी और भूमिहार वोटों का ध्यान रखते हुए यह फैसला लिया है। इसके अलावा बिहार के विधायकों ने सर्वसम्मति से भाजपा,जदयू और अन्य सहयोगियों के साथ राज्य में एनडीए सरकार बनाने का प्रस्ताव पारित किया। सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया है। नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद आरजेडी (RJD) भी लगातार बैठक बुला रही है। सूत्रों के हवाले से यह भी खबर आ रही है कि आरजेडी सरकार बचाने के लिए जीतन राम मांझी को बड़ा ऑफर दे सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर जानकारी का आना बाकी है। वहीं इससे पहले कल तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हमलोग इज्जत करते हैं और आगे भी इज्जत करते रहेंगे। भाजपा विपक्षी दलों को ज्यादा मौका ना देकर आज शाम में ही बिहार में अपनी सरकार बनना चाहती है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार में भाजपा गठजोड़ की सरकार का बनना विरोधी पार्टियों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Nitish-Played-A-Game-In-Bihar-Resign-From-The-Post-Of-Chief-Minister-In-The-Morning-And-Will-Take-Oath-As-Chief-Minister-Again-In-The-Evening



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं