September 18, 2026 04:17:17
बैंस ब्रदर्स जल्द Bjp में होंगे शामिल, कुछ शर्तों के कारण फंसा पेंच

बैंस ब्रदर्स जल्द Bjp में होंगे शामिल, कुछ शर्तों के कारण फंसा पेंच

Jan28,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब के बैंस ब्रदर्स के भाजपा में जल्द शामिल होने की चर्चाएं जोरों पर हैं। सूत्रों मुताबिक बैंस की कुछ शर्तें हैं, जिस कारण अभी भाजपा में जॉइनिंग में पेंच फंसा हुआ है। माना जा रहा है कि लोक सभा चुनाव से पहले लुधियाना में ये सियासी धमाका जल्द हो सकता है। बता दें सिमरजीत सिंह बैंस और बलविंदर सिंह बैंस ने जालंधर उप चुनाव में भाजपा को स्पोर्ट किया था। इसके चलते उनकी नजदीकियां भी भाजपा नेताओं के साथ जग जाहिर हैं। सूत्रों के मुताबिक बैंस बंधु भाजपा के केंद्रीय नेताओं के संपर्क में हैं और बातचीत चल रही है। आने वाले निगम चुनाव और लोकसभा चुनाव में दोनों भाजपा का दामन थाम कर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। बैंस भी लगातार अपनी पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ बैठकें कर रहे है। सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि जब चुनाव नजदीक आते है तो प्रत्येक पार्टी सीट निकालने के लिए हर संभव कोशिश करती है। अभी वह अपनी लोक इंसाफ पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। सभी की सहमति के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। किसी भी पार्टी में यदि शामिल होना हो या गठजोड़ करना हो तो कुछ उनकी शर्तें भी होती है कुछ शामिल होने वाले की भी शर्तें होती है। बता दें बैंस पहले ही कह चुके है कि वह उस पार्टी के साथ गठजोड़ या समर्थन दे सकते है जो उनकी सोच और पंजाब हितैषी होगा। चुनाव नजदीक आने के कारण कई बड़ी पार्टियां और नेता उनके भी संपर्क में हैं।

Bains-Brothers-Will-Soon-Join-Bjp-Stuck-Due-To-Some-Conditions

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं