September 19, 2026 07:36:23
पंजाब कांग्रेस की मीटिंग में हंगामा-नारेबाजी, सोनी समर्थक बोले- हिंदुओं को इग्नोर कर रही पार्टी; औजल

पंजाब कांग्रेस की मीटिंग में हंगामा-नारेबाजी, सोनी समर्थक बोले- हिंदुओं को इग्नोर कर रही पार्टी; औजला का जवाब- यह गुरुओं का शहर, सिद्धू गैरहाजिर

Jan29,2024 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। पंजाब में कांग्रेस इंचार्ज देवेंद्र यादव की अमृतसर मीटिंग में हंगामा हो गया। यह मीटिंग अमृतसर से लोकसभा उम्मीदवार के नाम पर चर्चा के लिए रखी गई थी। जैसे ही लोकसभा उम्मीदवार के लिए पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी का नाम सामने आया तो सांसद गुरजीत औजला के समर्थक भड़क उठे। उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। यह देखकर ओपी सोनी के समर्थक भी नारे लगाने लगे। जैसे ही कांग्रेस इंचार्ज मीटिंग हॉल में घुसे तो 10 मिनट के भीतर ही हंगामा होने लगा। हालांकि इसके बाद सांसद गुरजीत औजला ने समर्थकों को शांत कराया। वहीं महासचिव संदीप संधू मंच से अपील करते रहे अभी चर्चा शुरू हुई है, आप बैठो। ओपी सोनी के समर्थकों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी लगातार हिंदू चेहरे को इग्नोर कर रही है। इस बार हिंदू चेहरे को आगे लाना चाहिए। यह सुनकर सांसद गुरजीत औजला ने कहा कि यह गुरुओं का शहर है। यहां सिख भी जरूरी हैं और हिंदू भी जरूरी हैं। अभी समय है, फैसला पार्टी को करना है। वहीं देवेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता के लिए कोई जगह नहीं है। जो ऐसा करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नवजोत सिद्धू नहीं पहुंचे
अमृतसर में रखी इस मीटिंग में शामिल होने के लिए नवजोत सिद्धू नहीं आए। सिद्धू पहले अमृतसर से सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा वह अमृतसर से ही विधायक भी रहे थे, हालांकि यहीं से वह पिछला विधानसभा चुनाव हार गए। इससे पहले सिद्धू ने कांग्रेस इंचार्ज देवेंद्र यादव की चंडीगढ़ में रखी मीटिंग में भी हिस्सा नहीं लिया था। बैठक में पहुंचे कांग्रेस इंचार्ज देवेंद्र यादव ने कहा कि यह मीटिंग कार्यकर्ताओं के लिए रखी गई है। इसमें किसी लोकसभा उम्मीदवार की तलाश नहीं की जा रही है। कांग्रेस सिर्फ चुनाव को लेकर रणनीति बना रही है।

वड़िंग बोले- वर्करों को चुनाव के लिए मजबूत किया जा रहा
राजा वड़िंग ने कहा कि इन मीटिंगों में कार्यकर्ताओं से चर्चा की जा रही है। इसमें वर्करों को 2024 में लोकसभा चुनाव के लिए मजबूत किया जा रहा है। नवजोत सिद्धू की गैरहाजिरी पर वड़िंग ने कहा कि जरूरी नहीं कि हर व्यक्ति कैमरे पर नजर आए। वहीं जब प्रताप बाजवा से इस हंगामा को लेकर सवाल पूछा गया तो वह कुछ कहे बिना ही मंच पर चले गए।

Ruckus-And-Sloganeering-In-The-Meeting-Of-Punjab-Congress-Soni-Supporters-Said-The-Party-Is-Ignoring-Hindus-Aujlas-Answer-This-Is-The-City-Of-Gurus-Sidhu-Is-Absent



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं