September 18, 2026 03:57:43
लुधियाना कांग्रेस की खुली चर्चा में हंगामा:जिला उपाध्यक्ष को धक्के मार बाहर निकाला, सुझाव देने से रो

लुधियाना कांग्रेस की खुली चर्चा में हंगामा:जिला उपाध्यक्ष को धक्के मार बाहर निकाला, सुझाव देने से रोकने का आरोप

Jan30,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब कांग्रेस की तरफ से लोक सभा चुनावों से पहले पार्टी को मजबूत करने के लिए खुली चर्चा नामक सियासी कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में आए दिन कांग्रेसी आपस में भिड़ते दिखाई देते हैं। लुधियाना में भी कांग्रेस के इस कार्यक्रम में कांग्रेसियों की आपसी फूट सामने आई। यहां जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष को सुझाव देने से रोका गया। धक्के मार मीटिंग से बाहर निकाल दिया गया। मीटिंग से बाहर निकले जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सन्नी पहूजा ने कहा कि कांग्रेस में वर्करों की कदर नहीं रही है। आज वे खुली चर्चा ने अपना सुझाव देने के लिए खड़े हुए थे तो तभी उन्हें पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने धमकी दी कि अगर किसी की शान खिलाफ बोला तो बुरे अंजाम होंगे। तभी उन्हें धक्का मारा गया। बोलने से रोक दिया गया। सन्नी पहूजा ने कहा कि कांग्रेस का लुधियाना में कोई दफ्तर नहीं है। लोग सांसद को जिताने के बाद मिलने के लिए तरस रहे हैं। कांग्रेसी सांसद को भ्रम में रखते हुए पार्टी को कमजोर कर रहे हैं। सांसद रवनीत बिट्टू ने कभी उनकी सार नहीं ली। आज सीनियर लीडरशिप के सामने भी बोलने का मौका नहीं दिया गया। वहीं इस दौरान पंजाब प्रधान राजा वडिंग ने कहा कि कांग्रेस में सब ठीक है। लोक सभा से पहले खुली चर्चा से वर्करों की राय जानी जा रही है। कांग्रेस पंजाब में सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जिसके लिए तैयारी की जा रही है। चंडीगढ़ में आप से गठबंधन पर राजा वडिंग ने कहा कि वे केवल पंजाब से संबंधित सवालों का जवाब दे सकते हैं। पोस्टरों से नवजोत सिद्धू की फोटो न लगाने पर राजा ने कहा कि सिद्धू के पास कोई ओहदा नहीं है। सांसद बिट्टू ने कहा कि कुछ लोग माहौल खराब करने वाले होते हैं

Uproar-In-The-Open-Discussion-Of-Ludhiana-Congress-District-Vice-President-Pushed-Out-Accused-Of-Stopping-Him-From-Giving-Suggestions



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं