ई न्यूज पंजाब, अमृतसर/चंडीगढ़ श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के सम्बन्ध में पंजाब के खेल विभाग की तरफ से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। विभाग की तरफ से कैलंडर रिलीज करने के अलावा विभाग 3 नवंबर को अमृतसर से डेरा बाबा नानक तक एक साइकिल रैली का आयोजन भी करने जा रहा है, जिस सम्बन्धी सभी तैयारियाँ मुकम्मल हो गई हैं। यह जानकारी आज पंजाब के खेल और युवक सेवाएं मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने दी। इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि डेरा बाबा नानक में साइकिल रैली का स्वागत सहकारिता और जेल मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा की तरफ से किया जायेगा जबकि फतेहगढ़ चूडिय़ाँ में रेस के स्वागत के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायत और उच्च शिक्षा मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा मौजूद रहेंगे। राणा सोढी ने आगे बताया कि यह साइकिल रैली गुरू नानक स्टेडियम अमृतसर से शुरू होकर मजीठा बाईपास के द्वारा फतेहगढ़ चूडिय़ाँ से होती हुई डेरा बाबा नानक जाकर मुकम्मल होगी। 64.5 किलोमीटर दूरी की इस रैली में कुल 550 खिलाड़ी भाग लेंगे। 15-15 किलोमीटर की दूरी पर हाल्ट प्वांइट बनाए गए हैं जहाँ भाग लेने वाले साइकलिस्टों को ज़रूरी सहूलतें और सहयोग देने के लिए वॉलंटियर मौजूद रहेंगे। भाग लेने वाले साईकलिस्टों में से 100 साइक्लिस्ट साइकिल प्रशिक्षण केन्द्रों से सम्बन्धित होंगे। दौड़ सफलतापूर्वक मुकम्मल करने वालों को एक मैडल और सर्टीफिकेट दिए जाएंगे। विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षक, एन.एस.एस वॉलंटियर और एन.सी.सी. कैडिट इस रेस को सुचारू ढंग से मुकम्मल करवाने को यकीनी बनाने के लिए सक्रिय रहेंगे। सिफऱ् यही नहीं बल्कि लाईट और साउंड शो और पोस्टरों तथा फलैक्सों के अलावा एक बड़ी स्क्रीन भी गुरू नानक स्टेडियम की ख़ूबसूरती की शोभा बढ़ाएगी।
shri Guru Nanak Dev