September 17, 2026 23:33:55
कैप्टन के गढ़ में कांग्रेस को खड़ा करने की तैयारी, राजा वड़िंग ने पटियाला के लिए गठित की कमेटी, 29 लोग

कैप्टन के गढ़ में कांग्रेस को खड़ा करने की तैयारी, राजा वड़िंग ने पटियाला के लिए गठित की कमेटी, 29 लोग किए शामिल

Feb2,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के गढ़ यानी पटियाला में कांग्रेस को नए सिरे से खड़े करने के लिए पार्टी ने ताकत लगा दी है। पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहरी एरिया के लिए एक कमेटी गठित की है। कमेटी में 29 लोगों को शामिल किया है। इसमें दो पार्षदों से लेकर कई लोग शामिल हैं। इन सभी मेंबरों का एरिया बांटा गया है। यह लोग अब अपने क्षेत्र में पार्टी की मजबूती लिए काम करेंगे। साथ ही अपने एरिया में पार्टी का चेहरा बनेंगे। हालांकि इस कमेटी को 15 जनवरी तक गठित कर दिया गया था। लेकिन पार्टी की तरफ से बुधवार को इस संबंधी सूची जारी की गई। दरअसल पटियाला शुरू से ही कांग्रेस के लिए काफी अहम रहा है। क्योंकि दो दशकों से पटियाला में कांग्रेस की पहचान कैप्टन अमरिंदर सिंह से थी। लेकिन विधानसभा चुनाव 2022 से पहले जिन हालातों में उन्हें कांग्रेस को अलविदा कहना पड़ा। उसके बाद वह पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी बनाकर मैदान में उतरे। लेकिन असल में इसके बाद से कांग्रेस बिखराब हुआ। कुछ लोग कैप्टन तो कई कार्यकर्ता व समर्थकों ने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली ।

परनीत कौर ने भी पार्टी से दूरी बना ली थी
पति के कांग्रेस के छोड़ने के बाद कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव जीतने वाली परनीत कौर ने भी पार्टी से दूरी बना ली थी। उन्होंने कांग्रेस के समागमों में शामिल तक होना बंद कर दिया था। जिससे से पार्टी के कार्यकर्ता भी तय नहीं कर पा रहे थे कि आखिर वह कौन सी राह चुने। जबकि अब कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

कांग्रेस से अलग होते ही कैप्टन गढ़ में हारे
पटियाला कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है। लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में जब कैप्टन अलग पार्टी बनाकर चुनावी मैदान में उतरे थे, तो अपने ही शहर में लोगों ने उनका साथ नहीं दिया। चुनाव में कैप्टन को हार का मुंह का देखना पड़ा था ।आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अजीत पाल सिंह कोहली ने उन्हें 16749 मतों से शिकस्त दी थी। यह हाल पटियाला की सात अन्य सीटों पर रहा।

पटियाला में कांग्रेस नए चेहरे के साथ उतरेगी
कुछ दिन पहले जब पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज देवेंद्र यादव व प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने को लेकर पटियाला पहुंचे। जब मीडिया ने उनसे सवाल किया कि क्या परनीत कौर कांग्रेस में है। इस पर वड़िंग का जवाब था कि परनीत कौर कांग्रेस से सस्पेंड है। साथ ही इस बार वह पटियाला से कांग्रेस की उम्मीदवार नहीं होगी। ऐसे में वहां पर पार्टी नए चेहरे की तलाश में है। वहीं, चर्चा है कि इस सीट पर कुछ नया प्रयोग करने की तैयारी में कांग्रेस पार्टी हे। यहां उम्मीदवार को घोषित करते समय सरप्राइज दे सकती है।

Preparations-To-Establish-Congress-In-Captains-Stronghold-Raja-Vading-Formed-A-Committee-For-Patiala-29-People-Included



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं