पंजाब सरकार की ओर से भाना सिद्धू की गिरफ्तारी का विवाद गरमाता दिख रहा है। भाना सिद्धू की रिहाई की मांग को लेकर आज उनके समर्थकों की ओर से संगरूर में धरना देने को भीड़ जुटी थी। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बनने वाला सिद्धू के समर्थन पर लाठी चाचू कर दिया और जबरदस्ती उनके समर्थन को पुलिस बसों में भर थानों में बंद कर दिया। इस ग्राम मौके पर भगदड़ मच गई और इस दौरान कई लोगों को चोटें भी आई हैं। इस धरने में जाने के लिए कई नेताओं की ओर से भी ऐलान किया गया था, उनमें से कई नेताओं को घरों में नजर बंद कर दिया गया। जिसमें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को भी उनकी गाड़ी से उतार कर घर में नजर बंद कर दिया गया। इतना ही नहीं इस पूरे विवाद की मीडिया में कवरेज ना हो उसके लिए कई पत्रकारों को भी थानों में ले जाकर बंद कर दिया गया।
Police-Lathi-Charge-On-Supporters-On-Protest-In-Favor-Of-Bhana-Sidhu-In-Sangrur-