September 17, 2026 23:37:06
अरोड़ा टेक्सटाइल मंत्रालय के समक्ष उठाएंगे पंजाब में आईआईएचटी खोलने का मुद्दा

अरोड़ा टेक्सटाइल मंत्रालय के समक्ष उठाएंगे पंजाब में आईआईएचटी खोलने का मुद्दा

Feb3,2024 | Enews Punjab Team | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना। लुधियाना में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ हैंडलूम टेक्नोलॉजी (आईआईएचटी) खोलने के लिए फिलहाल कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। इस बात का खुलासा केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने राज्यसभा के चल रहे बजट सत्र में सांसद (राज्यसभा) संजीव अरोड़ा द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में किया है। अरोड़ा ने लुधियाना में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ हैंडलूम टेक्नोलॉजी खोलने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में पूछा था क्योंकि लुधियाना ऐक्रेलिक, ऊनी निटवेअर और सभी प्रकार के फाइबर के निर्माण के लिए प्रमुख क्लस्टर में से एक है, लेकिन हथकरघा प्रौद्योगिकी का कोई संस्थान नहीं है। आज यहां एक बयान में, अरोड़ा ने कहा कि मंत्री ने अपने उत्तर में आगे कहा कि कपड़ा मंत्रालय के हथकरघा विकास आयुक्त के कार्यालय के प्रशासनिक नियंत्रण में 6 इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ हैंडलूम टेक्नोलॉजी (आईआईएचटी) सेलम (तमिलनाडु), वाराणसी (उत्तर प्रदेश), गुवाहाटी (असम), जोधपुर (राजस्थान), बरगढ़ (ओडिशा) और फुलिया, शांतिपुर (पश्चिम बंगाल) में स्थित हैं। मंत्री ने यह भी जवाब दिया कि पंजाब आईआईएचटी, जोधपुर के अधिकार क्षेत्र में आता है और डिप्लोमा इन हैंडलूम एंड टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी (डीएचटीटी) कोर्स के लिए 3 सीटें पंजाब के लिए चिन्हित की गई हैं। इस बीच, अरोड़ा ने कहा कि वह केंद्र से आग्रह करेंगे कि या तो पंजाब के लिए चिन्हित डिप्लोमा इन हैंडलूम एंड टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी (डीएचटीटी) कोर्स के लिए सीटें बढ़ाई जाएं या लुधियाना में आईआईएचटी स्थापित करने का प्रयास किया जाए, जो ऐक्रेलिक और वूलन निटवेअर के लिए एक प्रसिद्ध क्लस्टर है। उन्होंने कहा कि लुधियाना प्राकृतिक और मानव निर्मित रेशों से सभी प्रकार के उत्पाद तैयार करता है। यह एक ऐसा स्थान है जो विभिन्न व्यावसायिक परिवारों के लिए जाना जाता है जो पीढ़ियों से कपड़ा व्यवसाय में हैं।

Arora-To-Take-Up-With-Textile-Ministry-Opening-Of-Iiht-In-Punjab

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं