डेस्क, लुधियाना
शिरोमणि अकाली दल पार्टी के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा निकाली जा रही पंजाब बचाओ यात्रा के बारे में बताते अकाली जत्था शहरी अध्यक्ष भूपिंदर सिंह भिंदा, कमल चेतली और विपन सूद काका ने एक संयुक्त बयान में कहा कि इस यात्रा को लेकर लोगों में बहुत उत्साह है। जगह जगह पर लोग खुद इस यात्रा का स्वागत कर रहे हैं और यात्रा में हिस्सा भी ले रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि इससे यह स्पष्ट है कि आज जनता शिरोमणि अकाली दल सरकार द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों से बहुत खुश हैं और उन कार्यों को याद करते हुए उन्होंने फिर से शिरोमणि अकाली दल का झंडा फहराने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि एक महीने तक चलने वाली इस यात्रा के पहले चरण में जनता के प्यार और समर्थन ने विपक्षी दलों को चिंता में ड़ाल दिया है। निश्चित तौर पर राज्य की जनता के मन में शिरोमणि अकाली दल पार्टी के पक्ष में ऐसा जन सैलाब उमड़ेगा कि AAP और कांग्रेसियों की जड़ें हिलाकर रख देंगे।
The-Initial-Stage-Of-The-Punjab-Bachao-Yatra-Only-Worried-The-Opponents