पंजाब में जल्द हर तरह की रजिस्ट्री पर एनओसी की शर्त खत्म होने जा रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान की ओर से अपने ट्विटर हैंडल पर इस बारे में एक ट्वीट किया गया है। जिसमें उन्होंने साफ किया है कि पंजाब में जल्द हर तरह की रजिस्ट्री पर एनओसी खत्म होने जा रही है । सूत्र बताते हैं कि इसके लिए एक खाका तैयार हो रहा है ,जिसे जल्द संबंधित विभागों को जारी कर पब्लिक को एनओसी से राहत दिलाई जाएगी। गौर हो कि पंजाब सरकार की ओर से इलीगल कॉलोनी पर रोक लगाने को लेकर और कई अन्य पैरामीटर को देखते हुए एनओसी का फार्मूला जारी किया गया था लेकिन ग्लाडा और तहसील ऑफिस में जमकर चल रही रिश्वतखोरी ने इस फार्मूले को पूरी तरह से फेल करके रख दिया। यह पूरा फार्मूला रिश्वतखोरी पर की कलम के नीचे दबकर रह गया। जिसका सबसे अधिक खामियाजा आम पब्लिक ने भुगता। उन्हें 50 गज से लेकर 100 गज की रजिस्ट्री पर स्टांप फीस के अलावा ₹25000 से लेकर 50000 तक रिश्वत देनी पड़ी। इतना ही नहीं ग्लाड़ा में भी अगर एनओसी लेनी हो तो वहां पर भी दलाल और मुलाजिमों की मिली भगत के चलते आम पब्लिक को चक्कर काटने के बावजूद महीना एनओसी नहीं मिली और 20 से 30 हजार रुपए की रिश्वत देकर मात्र 15 दिन में एनओसी उपलब्ध हो रही है। ऐसे में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अब एनओसी की बजाय किसी अन्य फार्मूले पर काम करके आम लोगों को एनओसी से राहत देने की प्लानिंग कर रहे हैं।
Cm-Tweet-Noc-Will-Soon-Be-Abolished-On-All-Types-Of-Registries-In-Punjab