September 19, 2026 02:09:45
पंजाब में Aap की महारैली: केजरीवाल बोले- 14-15 दिनों में 14 सीटों पर उम्मीदवार घोषित होंगे, क्लीन स्

पंजाब में Aap की महारैली: केजरीवाल बोले- 14-15 दिनों में 14 सीटों पर उम्मीदवार घोषित होंगे, क्लीन स्वीप लगानी है

Feb10,2024 | Enews Team | Khanna

खन्ना। पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) ने घर-घर राशन योजना की शुरुआत कर दी है। शनिवार को AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घर-घर जाकर लोगों को राशन बांटा। उन्होंने लोगों को स्कीम के बारे में जानकारी भी दी। महारैली में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में AAP अकेले चुनाव लड़ेगी। 2 महीने बाद लोकसभा चुनाव हैं। पंजाब में 13 सीटें हैं और एक चंडीगढ़ की है। आने वाले 14-15 दिनों में 14 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर देंगे। वादा करो की ये सभी 14 की 14 सीटें आम आदमी पार्टी को देनी हैं। क्लीन स्वीप लगानी है। भगवंत मान ने कहा- जो आटा उनके व उनके मंत्रियों के घर पकता है, वही आटा अब स्कीम के तहत लोगों के घरों तक पहुंचेगा। अब से हर महीने खुद राशन लोगों के घर आया करेगा। जिसे आटा चाहिए, उसे आटा और जिसे चावल चाहिए, उसे चावल दिए जाएंगे। सरकार अच्छी क्वालिटी का आटा पिसा कर देगी। पंजाब में डेयरी किसानों का दूसरा सबसे बड़ा व्यवसाय है। अब पंजाब के वेरका को प्रमोट किया जाएगा। दिल्ली में वेरका को दूध पहुंचाने की परमिशन मिल गई है। अब वेरका अपना दूध व प्रोडक्ट्स दिल्ली तक लेकर जाएंगे। इसके बाद बंगाल का रुख किया जाएगा। इस महीने के अंत तक पंजाब की सभी 13 की 13 और चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर उम्मीदवार घोषित कर दिए जाएंगे। सभी जीतेंगे, अगर आप चाहोगे तो।

24 लाख परिवारों तक पहुंचने का रखा लक्ष्य
पंजाब में पहले चरण में सरकार 24 लाख परिवारों को गेहूं और आटे की होम डिलीवरी शुरू करेगी। इससे पहले हुई कैबिनेट मीटिंग में करीब 10 लाख राशन कार्ड को बहाल कर दिया गया था। सीएम भगवंत मान ने ऐलान किया था, जल्दी ही स्कीम लोगों के लिए शुरू कर दी जाएगी। स्कीम में प्रति व्यक्ति को 5 किलोग्राम आटा या गेहूं देने की योजना है। इसके लिए प्रति महीने 72500 टन गेहूं की जरूरत है। वहीं इसके लिए रणनीति बनाई जा रही है कि कौन से लोग इस स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं। स्कीम को चरणों में शुरू किया जाएगा। हालांकि, दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार यह स्कीम चला चुकी है।

Aaps-Mega-Rally-In-Punjab-Kejriwal-Said-Candidates-Will-Be-Declared-On-14-Seats-In-14-15-Days-Clean-Sweep-Has-To-Be-Done



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं