लुधियाना। आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A को झटका दे दिया है। केजरीवाल ने पंजाब और चंडीगढ़ में कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग से इनकार कर दिया है। शनिवार को लुधियाना रैली में केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में AAP अकेले चुनाव लड़ेगी। 2 महीने बाद लोकसभा चुनाव हैं। पंजाब में 13 सीटें हैं और एक चंडीगढ़ की है। आने वाले 14-15 दिनों में इन 14 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर देंगे। इससे पहले I.N.D.I.A को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर झटका दे चुकी है। वहीं इस गठबंधन के सूत्रधार रहे बिहार के CM नीतीश कुमार भी BJP के साथ NDA में आ चुके हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर महाराष्ट्र में शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे और उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल के जयंत चौधरी के भी सुर बदल चुके हैं। पंजाब में केजरीवाल ने घर-घर राशन की शुरूआत की यहां उन्होंने घर-घर राशन योजना की शुरुआत की। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ घर-घर जाकर लोगों को राशन बांटा। उन्होंने लोगों को स्कीम के बारे में जानकारी भी दी। केजरीवाल ने कहा कि हमारे देश को आजाद हुए 75 साल हो गए। राशन ऊपर से आता था, लेकिन लोगों तक नहीं पहुंचता था। मंत्री, नेता, सरकारी ऑफिसर खा जाते थे। ये नहीं था कि ये चोरी रुक नहीं सकती थी, नीयत नहीं थी। अब ईमानदार सरकार आई है। मान बोले- सरकार अच्छी क्वालिटी का आटा पिसा कर देगी इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा- जो आटा उनके व उनके मंत्रियों के घर पकता है, वही आटा अब स्कीम के तहत लोगों के घरों तक पहुंचेगा। अब से हर महीने खुद राशन लोगों के घर आया करेगा। जिसे आटा चाहिए, उसे आटा और जिसे चावल चाहिए, उसे चावल दिए जाएंगे। सरकार अच्छी क्वालिटी का आटा पिसा कर देगी। पंजाब में डेयरी किसानों का दूसरा सबसे बड़ा व्यवसाय है। अब पंजाब के वेरका को प्रमोट किया जाएगा। दिल्ली में वेरका को दूध पहुंचाने की परमिशन मिल गई है। अब वेरका अपना दूध व प्रोडक्ट्स दिल्ली तक लेकर जाएंगे। इसके बाद बंगाल का रुख किया जाएगा। सीएम का सुखबीर बादल की यात्रा पर तंज सीएम ने कहा सुखबीर परिवार बचाओ यात्रा निकाल रहा है, ना कि पंजाब बचाओ यात्रा। आज सुखबीर बादल कार की छत पर बैठ खाना खा रहे हैं। ये आप लोगों की वजह से हो सका है, कभी सुखबीर बादल ने ऐसा किया था क्या। पंजाब बचाओ का नारा दे रहे हैं, इनसे पूछो किससे बचाएं। आपसे तो बचाना था। मैं मुख्यमंत्री होने के नाते कह रहा हूं, पंजाब पूरी तरह से सेफ है।
Arvind-Kejriwals-Blow-To-India-Denial-Of-Seat-Sharing-In-Punjab-Chandigarh-Announcement-In-Ludhiana-Aap-Will-Contest-Alone-On-All-14-Lok-Sabha-Seats