September 19, 2026 06:31:23
उत्तराखंड के उत्तरैणी कौतिक कार्यक्रम में पहाड़ी लोक गीतों  पर थिरके कुमाऊनी गढ़वाली

उत्तराखंड के उत्तरैणी कौतिक कार्यक्रम में पहाड़ी लोक गीतों पर थिरके कुमाऊनी गढ़वाली

Feb11,2024 | Yashpal Sharma | Ludhiana

उत्तरांचल कुमाऊं विकास परिषद के ओर से 33 फुटा रोड ब्लोकी में उत्तरैणी कौतिक कार्यक्रम का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। इस दौरान मंच पर पहाड़ की संस्कृति के शानदार नजारे दिखे। उत्तराखंड के कलाकारों जहां पहाड़ के लोक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। वहीं मां नंदा देवी की डोली को अपने बीच देखकर दर्शक दीर्घा में बैठे लोग भावुक हो गए। उत्तरांचल कुमाऊं विकास परिषद के पदाधिकारियों ने मां नंदा देवी डोली का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले पंडित नंद किशोर उत्प्रेती ने मंच पूजन किया और उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग की सेवा निवृत अधिकारी शशि मठपाल ने दीप प्रज्ज्वलन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जसवंत सिंह कडाकोटी ने की जबकि विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। इसके अलावा इस कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रवीण बंसल, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनीष चोपड़ा लकी, आम आदमी पार्टी के नेता मुनीश शाह, भाजपा नेता सुनील मोदगिल, पूर्व पार्षद पति रोहित सिक्का, पूर्व पार्षद मनिंदर कौर घुम्मन शिरकत करते दिखे । परिषद ने उत्तराखंड के लुधियाना में रहने वाले मेधावी छात्रों व खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उन्हें हर संभव सहयोग देने का वादा किया। उत्तरांचल कुमाऊं परिषद की ओर से लुधियाना वेस्ट विधायक गुरप्रीत गोगी से ब्लोके स्थित कुमाऊं धर्मशाला के सामने पड़ी जमीन को भी दिलाने की मांग रखी गई, हालांकि विधायक गोगी ने इसके लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन समूह उत्तराखंड वासियों को दिया गया। उत्तराखंड के कलाकारों ने कार्यक्रम निर्देशक चंदन फुलारा की अगुवाई में प्रस्तुतियां दी। कुमाऊंनी लोक गायक प्रकाश काहला, कौशल पांडे, जितेंद्र तोम्कियाल, हेमा आर्य व अन्य कुमाऊं व गढ़वाल की संस्कृतियों से जुड़े कार्यक्रम पेश किए। कौशल पांडे ने अपने गीत के माध्यम से लोगों से अपील की है कि वो साल में एक दो बार अपने पहाड़ जरूर आएं ताकि उनके पैतृक घर आबाद रहें। वहीं लोक गायक प्रकाश काहला ने रोजगार की तलाश में वर्षो पहले अपना पहाड़ छोड़कर यहां आकर बस गए लोगों का धन्यवाद किया कि उन्होंने यहां भी अपने पहाड़ की संस्कृति को जिंदा रखा है। संस्था के केंद्रीय संघ के चेयरमैन किशन सिंह रावत, अध्यक्ष शिव सिंह रावत व महासचिव कैलाश चंद सिंह जमनाल ने बताया कि हर साल उत्तरैणी कौतिक का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता है। उन्होंने बताया कि संस्था इस कार्यक्रम के जरिए लुधियाना में रहने वाले उत्तराखंडियों को अपनी संस्कृति के दर्शन करवाती है। इस मौके संस्था के वरिष्ठ सलाहकार समिति सदस्य के सदस्य शिव दत्त जोशी, मोहन सिंह रावत, कैलाश शर्मा, राजेश जोशी, बालम सिंह चौधरी, रेवाधर शर्मा, संस्था के केंद्रीय संघ के उपाध्यक्ष गिरधर सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह मनराल, उप कोषाध्यक्ष महेश उपाध्याय, रमेश शर्मा, महेन्द्र सिंह मनराल, भगवान सिंह डंगवाल, बालम सिंह रौतेला, अशोक काण्डपाल, हरीश जोशी, एवं ललित काण्डपाल , पान सिंह अधिकारी, गंगा सिंह मनराल, राजेंद्र सिंह जमनाल व अन्य मौजूद रहे। समारोह के अंत में लक्की ड्रा निकाला गया गया।

उत्तराखंड के उत्तरैणी कौतिक कार्यक्रम में पहाड़ी लोक गीतों  पर थिरके कुमाऊनी गढ़वाली उत्तराखंड के उत्तरैणी कौतिक कार्यक्रम में पहाड़ी लोक गीतों  पर थिरके कुमाऊनी गढ़वाली उत्तराखंड के उत्तरैणी कौतिक कार्यक्रम में पहाड़ी लोक गीतों  पर थिरके कुमाऊनी गढ़वाली उत्तराखंड के उत्तरैणी कौतिक कार्यक्रम में पहाड़ी लोक गीतों  पर थिरके कुमाऊनी गढ़वाली उत्तराखंड के उत्तरैणी कौतिक कार्यक्रम में पहाड़ी लोक गीतों  पर थिरके कुमाऊनी गढ़वाली

Kumauni-Garhwali-Danced-On-Pahari-Folk-Songs-In-Uttaraini-Kautik-Program-Of-Uttarakhand



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं