September 18, 2026 04:25:55
एमएसपी पर कानून लाने के लिए प्रस्ताव पास करके केंद्र को भेजे पंजाब सरकार: सांसद मनीष तिवारी

एमएसपी पर कानून लाने के लिए प्रस्ताव पास करके केंद्र को भेजे पंजाब सरकार: सांसद मनीष तिवारी

- विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर पास किया जाए प्रस्ताव; लोकसभा में भी उठाया था मुद्दा

Feb17,2024 | Enews Team | Chandigarh

 डेस्क, चंडीगढ़

किसानों द्वारा केन्द्र सरकार एमएसपी पर कानून की मांग को लेकर किए जा रहे आंदोलन के बीच श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने पंजाब सरकार से इस संदर्भ में विधानसभा में एक प्रस्ताव पास करके केंद्र को भेजने के लिए कहा है। 
गौरतलब है कि इससे पहले सांसद तिवारी ने लोकसभा में भी किसानों के हक में आवाज उठाते हुए, केंद्र सरकार से एमएसपी पर कानून लाए जाने की मांग की थी।
यहां जारी एक बयान में, सांसद तिवारी ने कहा कि पंजाब सरकार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर एक एमएसपी पर कानून लाए जाने की मांग करते हुए, एक प्रस्ताव पास करना चाहिए और उसे केंद्र सरकार को भेजकर जल्द से जल्द कानून लाने की मांग करनी चाहिए। इस दौरान राज्य सरकार किसान के हक में अन्य जरूरी मसलों को भी प्रस्ताव में शामिल कर सकती है। 
सांसद तिवारी ने कहा कि किसान देश के अन्नदाता हैं और उनकी कड़ी मेहनत ने भारत को खाद्यान्न क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया है। लेकिन अपने हक और उचित मांगों के लिए दिल्ली जाने हेतु उन्हें हरियाणा की सीमाओं पर संघर्ष करना पड़ रहा है। जिन्हें इससे पहले केंद्र द्वारा लाए गए चार काले खेती कानूनों के खिलाफ अपनी जान की परवाह न करते हुए दिल्ली की सीमाओं पर करीब डेढ़ साल संघर्ष करना पड़ा था और लगभग 700 किसान शहीद हुए। इस दौरान सरकार ने किसानों से किए वायदे के मुताबिक ना तो एमएसपी पर कानून बनाया और ना ही स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू की, जो मुद्दा उन्होंने बीते दिनों लोकसभा में भी उठाया था।

Punjab-Govt-To-Pass-Proposal-To-Bring-Law-On-Msp-To-Center-Mp-Manish-Tiwari

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं