September 18, 2026 04:22:59
रजिस्ट्री पर एनओसी हटाने की बात 'मुख्यमंत्री मूर्ख बनाओ योजना' के तहत जारी महज़ एक राजनीतिक बयान - हर

रजिस्ट्री पर एनओसी हटाने की बात 'मुख्यमंत्री मूर्ख बनाओ योजना' के तहत जारी महज़ एक राजनीतिक बयान - हर्ष शर्मा

*ट्वीट करना छोड़ जमीनी स्तर पर जनता को राहत दे पंजाब सरकार

Feb17,2024 | Enews Team | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना 

भारतीय जनता पार्टी लुधियाना के जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट हर्ष शर्मा ने प्रेस के माध्यम से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सवाल खड़े किए हैं। प्रेस में जारी एक बयान में हर्ष शर्मा ने कहा कि कुछ दिन पहले पंजाब के मुख्यमंत्री ने बयान जारी किया था कि रजिस्ट्री करवाने के लिए एन ओ सी की शर्त को खत्म किया जाएगा लेकिन आज कई दिन बीत जाने पर भी पंजाब सरकार ने इस पर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया और न ही कोई स्थिति स्पष्ट की है। हर्ष शर्मा ने कहा कि हालांकि आप पार्टी के नेता इसे एक क्रांतिकारी कदम बता रहे थे लेकिन अब लग रहा है कि ये भगवंत मान की सबसे पसंदीदा 'मुख्यमंत्री मूर्ख बनाओ योजना' के अंतर्गत दिया एक राजनीतिक बयान था। हर्ष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के दिये  मात्र एक बयान ने जनता की परेशानी को और बढ़ा दिया है। लोग असमंजस में है के रजिस्ट्री के इलावा, बिजलीं का कनेक्शन/लैंड यूज़ बदलवाने के मामलों में एन ओ सी की क्या भूमिका होगी। हर्ष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री का ज्यादातर समय दिल्ली के अपने सुप्रीमो के आसपास मंडराने में लगता है इसलिए शहरी मसलों पर उनका ध्यान बहुत कम है।

The-Issue-Of-Removing-Noc-From-The-Registry-Is-Just-A-Political-Statement

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं