दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में मख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 8वां समन भेजा गया है। इसमें प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें 4 मार्च को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए बुलाया है। इससे पहले केजरीवाल ईडी के 7 समनों को दरकिनार कर चुके हैं। ईडी के समन पर आम आदमी पार्टी बार-बार कोर्ट के फैसले का इंतजार करने की बात कह रही है। गौर हो कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हमेंत सोरेन को ईडी के 10 वां सम्मन भेजे जाने के बाद गिरफतार कर लिया गया था। ऐसे में अब अरविंद केजरीवाल के ईडी के समक्ष पेश न होने की सूरत में उनकी गिरफतारी की संभावना तेज होती जा रही है। वहीं इस मामले पर बीजेपी का बयान सामने आया है। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने बार-बार समन भेजने पर भी ईडी के सामने पेश ना होने को लेकर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है और कहा है कि वह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के रास्ते पर हैं। इसी के साथ उन्होंने ईडी से सवाल किया है कि जांच एजेंसी केजरीवाल को इतने मौके क्यों दे रही है? उन्होंने मंगलवार को CM केजरीवाल को ‘अपराधी’ और ‘कानून का पालन न करने वाला नेता’ करार दिया। मनोज तिवारी ने कहा, ‘भ्रष्टों को इतने मौके नहीं मिलने चाहिए. जब झारखंड को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दस समन भेजने के बाद भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए, तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।’
Ed-Sent-8th-Summons-To-Cm-Arvind-Kejriwal