September 19, 2026 06:30:55
चंडीगढ़ टाई-कॉन स्टार्टअप में पहुंचे सीएम मान:ऑफिस का टाइम तीन जोन में बदलने की तैयारी में पंजाब सरक

चंडीगढ़ टाई-कॉन स्टार्टअप में पहुंचे सीएम मान:ऑफिस का टाइम तीन जोन में बदलने की तैयारी में पंजाब सरकार; जल्द लाएंगे स्कीम

Mar2,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब में सरकारी कार्यालयों के समय को तीन जोन में बदलने की तैयारी शुरू कर दी है। सीएम भगवंत मान ने इसकी जानकारी चंडीगढ़ में हुए टाई-कॉन स्टार्टअप में भाषण के दौरान दी है। उन्होंने कहा कि कुछ दफ्तर सुबह 8 बजे, कुछ 9 और कुछ 10 बजे लगेंगे। इसी तरह इन कार्यालयों में छुट्टी होगी। इससे सरकारी कार्यालयों की बिजली भी बचेगी और सड़कों पर ट्रेफिक भी कम हो जाएगा। इसके साथ ही सीएम मान ने युवाओं को नए आइडियाज के साथ आने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब व पंजाबी हमेशा नए आइडिया को अडॉप्ट करता है। पंजाब को हमेशा लीड करने और पंजाबियों को रोल मॉडल बनने में मजा आता है। हमारे गुरुओं ने कुर्बानियां दी और लीडर बने। गिनती में पंजाबी कम थे, ले न उन्होंने हर एक को सवा लाख के बराबर बनाया। आज भी एक पंजाबी नहीं, सवा लाख कहे जाते हैं। सीएम ने कहा कि सरकार में आते ही उन्होंने इन्वेस्ट पंजाब को डेवलप किया। वे खुद चिन्नेई, बंगलौर और दिल्ली- मुंबई गए। इस दौरान उन्होंने टॉप के बिजनेसमैन से मुलाकात की और उन्हें पंजाब आने का मौका दिया। आज 70 हजार करोड़ का इन्वेस्टमेंट पंजाब में हो चुका है। ये रकम MOU की नहीं है, इन्वेस्टमेंट की है। टाटा स्टील का देश का दूसरा बड़ा प्लांट लुधियाना में लग रहा है। इसके अलावा सनातन टैक्स्टाइल, जर्मन की तीन कंपनियां, वरवियो आ रही है। सीएम मान ने कहा कि पंजाब के नौजवानों को नौकरी मांगने वाला नहीं, नौकरी बांटने वाला बनाना चाहते हैं। स्कूलों में बिजनेस कलस्टर शुरू किया है। उन्हें 2000 रुपए दिए जाते हैं, वे आइडिया डेवलप करते हैं। स्कूल ऑफ एमिनेंस तैयार हैं, उसमें 9मीं से 12वीं तक टेस्ट लेकर स्टूडेंट्स को इस स्कूल में शिफ्ट किया जाता है। जिसमें स्टूडेंट्स की पसंद के अनुसार कोर्स करवाए जाते हैं।

Cm-Mann-Reached-Chandigarh-Tie-Con-Startup-Punjab-Government-Preparing-To-Change-Office-Timings-In-Three-Zones-Will-Bring-Scheme-Soon



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं