भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल फूंक दिया है साथ ही सबसे पहले बाजी मारते हुए लोकसभा चुनाव के लिए 195 प्रत्याशियों के नाम वाली पहली लिस्ट जारी कर दी है। जारी की गई पहली सूची में 34 राज्य एवं केंद्रीय मंत्री चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा 28 महिलाओं को, 50 वर्ष से कम आयु के 47 नवयुवकों को लोकसभा का टिकट दिया गया है। इसके अलावा 27 दलित उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। सुनने में यह भी आ रहा है कि भारतीय जनता पार्टी इस बार 60 से 65 मौजूदा सांसदों के टिकट भी काट सकती है। पहली लिस्ट में गुजरात से 15, यूपी से 5, दिल्ली से 5, जम्मू कश्मीर से दो, उत्तराखंड से तीन, अरुणाचल प्रदेश से दो, गोवा से एक ,मध्य प्रदेश से 24, असम से 11, पश्चिम छत्तीसगढ़ से 11 ,बंगाल से 20, त्रिपुरा 1, अंडमान-निकोबार से 1,राजस्थान से 15, केरल से 12, तेलंगाना से 9 और दमन दीव से 1 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से व अमित शाह गांधीनगर से चुनाव लड़ेंगे। जबकि अमेठी से स्मृति ईरानी, मथुरा से हेमा मालिनी , लखनऊ से राजनाथ सिंह ,उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल ,नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज , जम्मू से जुगल किशोर शर्मा, पोरबंदर से मनसुख मांडविया , नोएडा से डॉक्टर महेश शर्मा, आगरा से एसपी सिंह बघेल, गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया, खीरी से अजय मिश्रा, गोरखपुर से रवि किशन आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव , बस्ती से हरीश द्विवेदी, अलवर से भूपेंद्र यादव उम्मीदवार होंगे।
Bjp-Blows-Election-Bugle-List-Of-195-Candidates-Released-Know-From-Where-Prime-Minister-Modi-And-Amit-Shah-Will-Contest-Elections