यशपाल शर्मा, लुधियाना
नगर निगम आफिस को ताला लगाने के विवाद में लुधियाना के कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिटटू, पूर्व मंत्री आशू, पूर्व विधायक संजय तलवाड़ सहित कईं नेताओं को आज 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। नगर निगम आफिस में ताला लगाने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर दर्ज की थी। जिसे लेकर सांसद रवनीत बिटटू, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू , कांग्रेस जिला प्रधान संजय तलवाड़ पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर श्याम सुंदर मल्होत्रा सहित कईं नेता आज पुलिस कमिश्नर आफिस में गिरफतारी देने को पहुंचे थे। पुलिस की ओर से कांग्रेसियों को रोकने के लिए मौके पर बैरिकेडिंग की गई थी। मौके पर कांग्रेसी नेताओं व पुलिस के बीच जमकर हंगामा हुआ और बैरिंकेडिंग तोड़ने को लेकर पुलिस व समर्थकों के बीच जमकर धक्का मुक्की का माहौल बनता दिखा। इस धक्केबाजी व खींचतान में पुलिस कर्मियों की पगड़ियां तक उतर गई। बाद में पुलिस ने हंगामा बढ़ता देख सांसद बिटटू सहित कईं कांग्रेसियों को बसों में भर गिरफतार कर लिया। जहां पुलिस की ओर से उन्हें ज्यूडिशियल मेजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास की कोर्ट में पेश किया गया। जहां जज ने उन्हें 14 दिन की ज्यूडिशियल हिरासत में जेल भेज दिया। इस दौरान सांसद बिटटू ने कहा कि कांग्रेसी आप सरकार के झूठे पर्चों से ड़रने वाली नहीं और अगर वे उन्हें जेल भेजना चाहती है तो जेल जाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में आम जनता आम आदमी पार्टी की सरकार को सबक सिखा देगी। गौर हो कि पुलिस ने निगम आफिस को ताला लगाने के मामले में 60 के करीब कांग्रेसी नेताओं व वर्करों को नामजद किया गया था। कोर्ट की ओर से जेल भेजने के आदेश के बाद पुलिस की ओर से कांग्रेसी नेताओं को सिविल अस्पताल ले जा उनका मेडिकल करवाया गया।
Mc-Office-Lock-Dispute-Many-Congress-Leaders-Including-Mp-Bittu-Ashu-Talwar-Were-Sent-To-Jail