September 18, 2026 04:25:48
सिद्धू का दावा- Cm मान ने किया था संपर्क:कहा- मुझे कांग्रेस जॉइन करवा डिप्टी बना लो; या तुम Aap जॉइन

सिद्धू का दावा- Cm मान ने किया था संपर्क:कहा- मुझे कांग्रेस जॉइन करवा डिप्टी बना लो; या तुम Aap जॉइन कर लो

Mar7,2024 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के बीच मौखिक जंग बढ़ती जा रही है। सिद्धू ने देर रात अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर इंटरव्यू पोस्ट कर दिया। जिसमें उन्होंने विवादित बयान देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा उनसे संपर्क करने की बात कही है। इतना ही नहीं, CM मान ने उन्हें कहा कि मुझे कांग्रेस जॉइन करवाकर अपना डिप्टी बना लो या फिर तुम AAP जॉइन कर लो। नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ से जो इंटरव्यू पोस्ट किया गया है, वे एक मीडिया चैनल को दिया गया। नवजोत सिंह सिद्धू ने इस इंटरव्यू के साथ कुछ शब्द भी कहे। सिद्धू ने लिखा- कुछ भी छुपाया नहीं, सब उजागर। इसके साथ ही वीडियो में वे आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरते दिख रहे हैं। इसके साथ ही किसानों को MSP देने के साथ-साथ कर्ज के मुद्दे को भी उठाया। विवादित बयान देते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा- मैं ये जरूर बता सकता हूं कि एप्रोच किसने किया। अगर सुनने के लिए समय है तो, भगवंत मान साहिब आए थे। बिल्कुल... अगर वे जगह भी पूछेंगे, मैं जगह भी बता दूंगा। लेकिन, वे पूछेंगे नहीं। उन्हें कहो गुरुद्वारे की सीढ़ियां चढ़ें। उनकी पीठ सुनती है। उन्होंने मुझे कहा, भाई जी... मैं आपका डिप्टी बनने को तैयार हूं, कांग्रेस में मुझे शामिल कीजिए। अगर आप AAP में आना चाहते हैं तो फिर भी आपका डिप्टी बनने को तैयार हूं। लेकिन, मैंने उनसे कह दिया, नवजोत सिंह सिद्धू राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को वचनबद्ध है। ये मुमकिन नहीं है। अगर आप आना चाहते हो तो वेलकम। दिल्ली जाकर भाई (राहुल गांधी) से बात करो। इसके बाद मैंने उससे बातचीत नहीं की। उसे बोलो गुरुघर की सीढ़ियां चढ़े कि नवजोत सिंह सिद्धू का जमीर बिकाऊ है।

Sidhus-Claim-Cm-Mann-Had-Contacted-Said-Get-Me-To-Join-Congress-And-Make-Me-Deputy-Or-You-Join-Aap



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं