September 18, 2026 04:23:02
संगरूर में Cm मान की विकास क्रांति रैली:pm मोदी पर निशाना; बोले- पहले खूब लूटा, अब 100 रुपए का शगुन

संगरूर में Cm मान की विकास क्रांति रैली:pm मोदी पर निशाना; बोले- पहले खूब लूटा, अब 100 रुपए का शगुन डाला है

Mar9,2024 | Enews Team | Sangrur

संगरूर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान संगरूर दौरे पर हैं। बीते गुरुवार को ही उन्होंने संगरूर में 2487 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे थे। वहीं, आज संगरूर में विकास क्रांति रैली का आयोजन कर रहे हैं। रैली में सीएम मान ने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। सीएम ने कहा कि इन्होंने पहले अच्छी तरह से लूटा और कल 100 रुपए का शगुन डाल गए हैं। खुद सोचो किसे वोट करनी चाहिए। वहीं, सीएम भगवंत मान ने अकाली दल संयुक्त के अकाली दल से गठबंधन पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि ये बाप बेटे की घर वापसी की बातें हो रही हैं, लेकिन लोगों ने इन्हें घरों में वापसी नहीं करने देनी है। ये वही हैं, जिन्हें उन्होंने हराया था। कांग्रेस पर भी सीएम मान ने निशाना साधा है। सीएम मान ने ताला-चाबी का किस्सा सुनाया। सीएम भगवंत मान ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए बताया कि केंद्र ने 8 हजार करोड़ रुपए रोक रखे हैं। 5500 करोड़ रूरल डेवलपमेंट फंड के हैं। दरअसल, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पिछला पैसा कहीं और लगा दिया। खर्च का ब्योरा नहीं दे सके और पैसा रोक लिया गया। लेकिन हमने आश्वासन दिलाया कि जिस काम के लिए पैसा आएगा, उसी में लगेगा। सीएम ने कहा कि आने वाले 3-4 दिन में आचार संहिता लगने वाली है। कोई बात नहीं, दो महीने के लिए है। मई महीने में चुनाव व गिनती संपन्न हो जाएगी। दो महीनों के बाद हम फिर मिलेंगे। सीएम ने संगरूर के लोगों को चुनावों में सपोर्ट करने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गांव चीमा में अस्पताल का नींव पत्थर रखने के साथ-साथ 869 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स को शुरू किया है। ये प्रोजेक्ट संगरूर के लोगों के लिए हैं। जिनमें स्कूल, सड़क आदि परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री इस दौरान विपक्ष पर निशाना साध रहे हैं। बीते दिनों बजट सेशन के दौरान विपक्ष की तरफ से किए गए हंगामे का भी भगवंत मान इस रैली में जवाब दे रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान इन दिनों संगरूर में अधिक समय बिता रहे हैं। गुरुवार भी सीएम मान संगरूर में थे। इस दौरान उन्होंने 2487 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए थे, लेकिन उन्होंने विपक्ष पर कोई निशाना नहीं साधा। सिर्फ युवाओं को ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाने का संदेश देकर चले गए।

Cm-Manns-Vikas-Kranti-Rally-In-Sangrur-Target-On-Pm-Modi-Said-Earlier-I-Looted-A-Lot-Now-I-Have-Looted-Rs-100



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं