केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 (CAA) लागू कर दिया है। इसे राजनीतिक तौर पर मोदी सरकार का मास्टर स्ट्रोक भी कहा जा रहा है। सरकार ने सीएए संबंधी नोटीफिकेशन आज जारी कर दी है। सीएए दिसंबर 2019 में अधिनियमित हो गया था और इसे राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई थी। ये कानून गहन बहस और विरोध का विषय रहा है। सीएए का उद्देश्य हिंदू सिख जैन ईसाई बौद्ध और पारसी समुदायों के व्यक्तियों को नागरिकता प्रदान करना है जो 31 दिसंबर 2014 से पहले पाकिस्तान बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत चले आए।
मुस्लिम समुदाय विपक्षी दलों ने किया विरोध
सीएए को विरोध का सामना करना पड़ा है। आलोचकों ने इसे भेदभावपूर्ण करार दिया है और इसे निरस्त करने का आह्वान किया है। कई विपक्षी दलों के साथ मुस्लिम समुदाय धर्मनिरपेक्षता और अल्पसंख्यक अधिकारों पर इसके प्रभाव के बारे में चिंताओं का हवाला देते हुए कानून की निंदा करने में मुखर रहा है। दिसंबर 2019 से CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था। यह मार्च 2020 तक जारी रहा। सबसे ज्यादा विरोध मुस्लिम समुदाय की ओर से देखा गया है। वहीं प्रमुख विरोध प्रदर्शन असम जामिया मिलिया इस्लामिया अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय शाहीन बाग पश्चिम बंगाल यूपी कर्नाटक में देखे गए।
---------------
शाहीन बाग रहा विरोध का केंद्र
हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान कई लोग मारे गए लगभग 200 लोग घायल हुए और देश भर में 3000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। शाहीन बाग दिल्ली एनसीआर में विरोध का केंद्र रहा था। लोकसभा ने 9 दिसंबर 2019 को सीएए विधेयक पारित किया था और राज्यसभा ने इसे 11 दिसंबर 2019 को पारित किया था। राष्ट्रपति की सहमति 12 दिसंबर 2019 को प्रदान की गई थी। इसके बाद 12 दिसंबर 2019 को CAA अधिसूचित किया गया था और 10 जनवरी 2020 से CAA कानून लागू हुआ यह कानून अब तक लागू नहीं हो सका है क्योंकि इसके कार्यान्वयन के लिए नियमों को अधिसूचित किया जाना बाकी था। जनवरी 2024 में गृह मंत्रालय को नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के नियमों को तैयार करने के लिए लोकसभा में अधीनस्थ कानून पर संसदीय समिति से एक और विस्तार मिला था।
ऑनलाइन प्रणाली बनाएगी आसान
नियमों को अधिसूचित करने के अलावा गृह मंत्रालय कथित तौर पर सीएए के तहत नागरिकता आवेदन प्रोसेसिंग और अनुदान के लिए एक ऑनलाइन प्रणाली के कार्यान्वयन की संभावना तलाश रहा है। ये कदम संभावित रूप से प्रक्रिया को आसान कर सकता है और नागरिकता प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित कर सकता है."
Master-Stroke-By-Modi-Government-Citizenship-Amendment-Act-2019-Implemented-Across-The-Country-From-Today