चंडीगढ़। हरियाणा में भाजपा विधायक दल की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को नया नेता चुना गया है। BJP विधायक दल की मीटिंग में नायब सैनी को नेता चुना गया। भाजपा विधायक दल की बैठक हरियाणा में BJP और जननायक जनता पार्टी (JJP) का गठबंधन टूटने और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद हुई थी। नायब सिंह सैनी कुरूक्षेत्र से भाजपा के मौजूदा सांसद हैं। मनोहर लाल के करीबी हैं। कुछ समय पहले ही उन्हें हरियाणा में भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया था। सैनी सरकार बनाने का दावा करने राजभवन पहुंचे। नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण शाम 5 बजे होगा। इस बीच JJP लीडर दुष्यंत चौटाला ने दिल्ली में अपने विधायकों को बुलाया है। 5 विधायक नहीं पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी भाजपा के संपर्क में हैं। JJP लोकसभा चुनाव में हरियाणा में 1 से 2 सीटें मांग रही थी जबकि BJP का केंद्रीय नेतृत्व और राज्य संगठन सभी 10 सीटों पर खुद लड़ने के पक्ष में है। यही गठबंधन टूटने की वजह बनी। JJP के राष्ट्रीय महासचिव और हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सोमवार को दिल्ली में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले थे लेकिन सीट शेयरिंग पर बात नहीं बनी। दुष्यंत ने दिल्ली में अमित शाह से दोबारा मिलने का समय मांगा है। हालांकि ये मुलाकात होगी या नहीं, ये पक्का नहीं है। हरियाणा में जजपा से गठबंधन टूटा लेकिन बहुमत भाजपा के ही पास है। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं। जिसमें से भाजपा के पास खुद के 41 MLA हैं। 6 निर्दलीय और एक हलोपा विधायक का भी उसे समर्थन हासिल है यानी भाजपा के पास 48 विधायक हैं। बहुमत के लिए 46 सीटें चाहिए।
Naib-Singh-Saini-Will-Be-The-New-Cm-Of-Haryana-Elected-Leader-In-The-Legislature-Party-Meeting-After-Khattars-Resignation-Oath-Taking-At-5-Pm