September 18, 2026 02:34:41
मनोहर लाल खट्टर को पंजाब का गर्वनर बनाए जाने की चर्चाएं- आखिर क्या है एकाएक करनाल विधानसभा से उनके इ

मनोहर लाल खट्टर को पंजाब का गर्वनर बनाए जाने की चर्चाएं- आखिर क्या है एकाएक करनाल विधानसभा से उनके इस्तीफे का राज

Mar13,2024 | Enews Team | Ludhiana

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पहले सीएम की कुर्सी से उतारे जाना और फिर एकाएक उनका करनाल विधानसभा से भी इस्तीफे दिए जाने से साफ है कि खट्टर को लेकर भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व बड़ी प्लानिंग में दिखाई दे रहा है। चर्चा ये भी जोर पकड़ती दिखाई दे रही है कि उन्हें पंजाब का नया गर्वनर भी लगाया जा सकता है। बड़ी बात है कि बनवारी लाल पुरोहित पंजाब के गर्वनर पद से इस्तीफा दे चुके हैं, लेकिन नए गर्वनर की नियुक्ति तक उन्हें इस पद पर बने रहने के लिए कहा गया है। वहीं अभी तक भाजपा की ओर से हरियाणा लोकसभा में अपने उम्मीदवारों की सूची का एलान जल्द होने वाला है, लेकिन उससे पहले ही खट्टर का करनाल विधायक पद से इस्तीफे ने सब को हैरानी में डाल दिया है। इसके संकेत उस समय भी मिले जब मंगलवार को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद मनोहर लाल ने बुधवार को विधानसभा में अपने संक्षिप्त संबोधन के दौरान ही करनाल विधानसभा सीट से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। 

उल्लेखनीय है कि मनोहर लाल खट्टर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भरोसेमंद माना जाता है और 2 दिन पहले गुरुग्राम में एक कार्यक्रम के दौरान मोदी ने मनोहर लाल खट्टर को काबिल एवं मेहनती मुख्यमंत्री की संज्ञा देते हुए कहा था कि उन्होंने राजनीति में एक साथ संघर्ष किया है। प्रधानमंत्री के इस संबोधन से हरियाणा की सियासत में भविष्य में मनोहर लाल के और मजबूत होने के संकेत मिले, मगर अचानक मंगलवार सुबह मनोहर लाल ने इस्तीफा दे दियाऔर उनकी जगह नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री बनाए गए। इसके साथ साथ उन्हें करनाल संसदीय सीट से चुनाव लड़वाए जाने की भी चर्चाएं जारी हैं।

Discussions-About-Making-Khattar-The-Governor-Of-Punjab-



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं