ई न्यूज पंजाब, लुधियाना अमृतसर से ईस्ट विधानसभा से सांसद व पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को भारत सरकार से करतारपुर कारीडोर के रास्ते गुरुद्धारा करतारपुर साहिब जाने की इजाजत मिल गई है। सिद्धू अब 9 नवंबर को पाकिस्तान में होने वाले उदघाटनी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। बताया जाता है कि सिद्धू ने आज भी केंद्रीय एक्सर्टल अफेयर मिनिस्टर एस जयशंकर प्रसाद को आज पत्र लिख पुरानी भेजी गए पत्र को जबाव देने के लिए कहा था। जिस पर सरकार ने सिद्धू पर शर्त लगाते हुए उन्हें गुरुद्धारा करतापुर साहिब जाने की इजाजत दी है। इस शर्त मुताबिक सिद्धू आम नागरिक की तरह ही गुरुद्धारा करतारपुर साहिब तक जाएंगे और यहीं से वे वापिस लौटेंगे।
Sidhu permission