September 19, 2026 02:10:42
Aap से लुधियाना लोकसभा की टिकट उम्मीदवारी में राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ृा का नाम चर्चा में

Aap से लुधियाना लोकसभा की टिकट उम्मीदवारी में राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ृा का नाम चर्चा में

Mar15,2024 | Yashpal Sharma | Ludhiana

आम आदमी पार्टी लुधियाना से किस उम्मीदवार को मैदान में उतारे, इस पर मंथन लगातार जारी है लेकिन कोई भी मजबूत उम्मीदवार सामने न आने के चलते अब लुधियाना से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा सनी को टिकट देने का नाम सामने आ रहा है। सूत्र बताते हैं कि आम आदमी पार्टी लुधियाना से हिंदू चेहरा उतारने के मूड़ में है और इसके चलते भी संजीव अरोड़ा नाम चर्चा में आ गया है। गौर हो कि आम आदमी पार्टी पंजाब की कल 13 सीटों में से 8 सीटों पर अपने कैंडिडेट उतर चुकी है जिनमें पांच कैंडिडेट तत्कालीन कैबिनेट मिनिस्टर है। अब आम आदमी पार्टी की ओर से लुधियाना, होशियारपुर,गुरदासपुर श्री आनंदपुर साहिब और फिरोजपुर में अपने उम्मीदवारों का एलान किया जाना बाकी है। बताया जाता है कि इन सीटों पर अभी तक Aap को मजबूत उम्मीदवारों की तलाश है।

बात करें लुधियाना सीट की तो यहां पर पहले जसबीर सिंह खंगूड़ा, मौजूदा विधायक गुरप्रीत गोगी, एनएस कंग, अहबाब ग्रेवाल का नाम चर्चा में हैं, लेकिन सूत्र बताते हैं कि  अब इन नामों से भी ऊपर संजीव अरोड़ा सनी जो की लुधियाना से राज्यसभा सांसद हैं के नाम पर विचार चल रहा है । बड़ी बात है कि लुधियाना इंडस्ट्री का हब है और सनी अरोडा लंबे समय से लुधियाना के कारोबारियों से जुड़े हुए हैं और उनकी मांगों व समस्याओं को पंजाब सरकार के साथ साथ केंद्र में भी रखते रहे हैं। यही कारण है कि पार्टी उन्हें लोकसभा की टिकट देने पर विचार कर रही है और उनका दावा बहुत मजबूत आंका जा रहा है। बड़ी बात है कि संजीव अरोड़ा सांसद बनने के बाद से लगातार पंजाब की राजनीति में एक्टिव रहे हैं और शहर के विभिन्न प्रोजेक्टों को समय सीमा के भीतर पूरा करवाए जा सके, उसके लिए प्रशासन से भी पूरी तरह से संपर्क में रहते रहे हैं। यही कारण है कि पार्टी उन्हें टिकट देने पर विचार कर रही है। वहीं उनकी आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान के साथ भी बेहद नजदीकी मानी जाती है। वहीं श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा छोड़ कर आम आदमी पार्टी में आए मलविंदर सिंह का नाम सामने आ रहा है। कंग के पास इस समय आप में स्पोक्सपर्सन की जिम्मेदारी है। 

---------

आम आदमी पार्टी को नहीं मिल पा रहे लोकसभा चुनाव के लिए चेहरे

आम आदमी पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव 2024 का चैलेंज इतना आसान दिखाई नहीं दे रहा। साल 2022 में विधानसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद पार्टी अब नए चेहरों को उतार किसी तरह का रिस्क लेने को तैयार नहीं है। साल 2019 लोकसभा चुनाव में केवल भगवंत मान ही संगरुर से चुनाव जीत पाए थे। पिछले दो साल के कार्यकाल में आम आदमी पार्टी अभी तक अपने पुराने चेहरों के अलावा किसी नए चेहरें को आगे नहीं ला पाई है। यही कारण है कि इस लोकसभा चुनाव में आप की ओर से उतारे गए दो उम्मीदवार ऐसे भी हैं, जो कांग्रेस छोड़ कर पार्टी में शामिल हुए हैं। जिनमें सुशील रिंकू व गुरप्रीत सिंह जीपी का नाम शामिल हैं। ये दोनों ही नेता साल 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लडे़ थे और आप के उम्मीदवार से हार गए थे। लेकिन इसके बावजूद आप ने इन दोनों उम्मीदवारों का एक चेहरा मान अपनी पार्टी से टिकट देने का दांव खेला हैं, जिनमें सुशील रिंकू करीब एक साल पहले जालंधर लोकसभा चुनाव में जीत भी हासिल कर चुके हैं। 

Rajya-sabha-mp-sanjeev-arora-name-in-discussion-as-aap-ludhiana-lok-sabha-ticket-candidature



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं