September 17, 2026 23:34:46
कोड आफ कंडक्ट- कल बाद दोपहर से रुक जाएगा विधायकों के उदघाटनों का सिलसिला, दोपहर 3 बजे होगी प्रेस वार

कोड आफ कंडक्ट- कल बाद दोपहर से रुक जाएगा विधायकों के उदघाटनों का सिलसिला, दोपहर 3 बजे होगी प्रेस वार्ता

Mar15,2024 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान से पहले लुधियाना में विधायकों में उदघाटनों की दौड़ सी लगी हुई हैं, जो कल बाद दोपहर पूरी तरह से थम जाएगी। जहां विधायक गोगी आज वेस्ट हल्के में स्थित लईयर वैली में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का उदघाटन करते दिखे तो वहीं विधायक पप्पी पराशर बाजवा नगर में स्टैटिक कंपेक्टर साइट का उदघाटन करते दिखे। वहीं नार्थ हल्के में विधायक मदन लाल बग्गा शिवपुरी में आरएमसी रोड का उदघाटनी कार्यक्रम में व्यस्त रहे। अधिकतर विधायकों का पिछले दस दिनों में कोई ऐसा दिन नहीं गया, जिस दिन उन्होंने एक से दो उदघाटन न किए हों। कल चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कांफ्रेंस करने जा रहा है और संभव है कि इसी प्रेसवार्ता में लोकसभा चुनाव की चरण बद्ध तारीखों का एलान कर दिया जाएगा। बताया जाता है कि देशभर की कुल 543 सीटों के लिए होने वाला ये चुनाव 7 से 8 फेज में करवाया जा सकता है। गौर हो कि एक दिन पहले ही दो चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार व सुखबीर सिंह संधू की नियुक्ति की गई है। इस बार लोकसभा चुनाव में देशभर में करीब 97 करोड़ वोटर्स रहेंगे, जो कि पिछले चुनाव के मुकाबले करीब दो करोड़ ज्यादा वोटर हैं। ये बढे़ हुए वोटर 18 साल से 29 साल की उम्र वाले हैं। बड़ी बात है कि लुधियाना शहर में सरकारी प्रॉपर्टीज, पुलों ओवर ब्रिज व सरकारी प्राॅपर्टियों पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के पोस्टर व विज्ञापनों की बाढ़ आई हुई है। जिसे कल के बाद नगर निगम को हटाना होगा। इसके साथ साथ सरकारी विभाग जिनमें नगर निगम, पीडबल्यूड़ी और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट सहित अन्य सरकारी विभागों को नए टेंडर लगाने व इनका वर्क आर्डर जारी करने में भी इलेक्शन कोड़ को ध्यान में रखना होगा।  

कोड आफ कंडक्ट- कल बाद दोपहर से रुक जाएगा विधायकों के उदघाटनों का सिलसिला, दोपहर 3 बजे होगी प्रेस वार कोड आफ कंडक्ट- कल बाद दोपहर से रुक जाएगा विधायकों के उदघाटनों का सिलसिला, दोपहर 3 बजे होगी प्रेस वार

Code-Of-Conduct-The-Process-Of-Inaugurations-Of-Mlas-Will-Stop-From-Tomorrow-Afternoon



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं