September 19, 2026 02:09:45
पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना व उनका संरक्षण जरूरी -अनिल मित्तल 

पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना व उनका संरक्षण जरूरी -अनिल मित्तल 

Mar18,2024 | Enews Team | Ludhiana

सर्व मानव विकास सेवक संघ के आल इंडिया चेयरमैन व भाजपा कल्चर एंड स्पोर्ट्स सैल के अध्यक्ष अनिल मित्तल की अध्यक्षता में व सर्व मानव विकास सेवक संघ के सहयोग के साथ पर्यावरण की सुरक्षा को देखते हुए बहादुर के रोड  शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के पास पौधे बांटे गए। पौधे बांटने से पहले सभी ने मिलकर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को स्नान करवा  उनको पुष्प अर्पित कर उनके दिखाए रास्ते पर चलने का प्रण लेने उपरांत भाजपा कल्चर एंड स्पोर्ट्स सैल के अध्यक्ष अनिल मित्तल ने कहा कि 
पेड़-पौधे मानव के लिए जीवनदायी है। पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना व उनका संरक्षण जरूरी है। पौधे ही हमारे जीवन रक्षक के रूप में कार्य करेंगे। धरती पर आक्सीजन की उपलब्धता इन्हीं के द्वारा होती है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पौधे लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। यदि हम सब देशवासी एक पौधा प्रति व्यक्ति लगाने का प्रण कर लें तो देश में करोड़ों पौधे लगाए जा सकते हैं। जिसके माध्यम से बिगड़ते पर्यावरण को संतुलित किया जा सकता है। इस मौके  पर भाजपा नेता कैलाश नगर मंडल अध्यक्ष मनु अरोड़ा, विपन विनायक, जिला प्रेस सचिव सतीश कुमार, जिला भाजपा कल्चर एंड स्पोर्ट्स सैल के महासचिव व सर्व मानव विकास सेवक संघ के पंजाब अध्यक्ष,अनिल सोंधी, सर्व मानव विकास सेवक संघ के राष्ट्रीय सलाहकार  राजेश मनचंदा स्टूडेंट वेलफेयर सोसाइटी से विशु ढल्ल मौजूद रहे।

To-Keep-The-Environment-Balanced-Planting-And-Preserving-Trees-Is-Necessary-Anil-Mittal

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं