September 17, 2026 23:38:12
Usa में एंबेसडर रहे संधू Bjp में शामिल: पंजाब में भाजपा के कैंडिडेट हो सकते हैं तरनजीत सिंह संधू, अम

Usa में एंबेसडर रहे संधू Bjp में शामिल: पंजाब में भाजपा के कैंडिडेट हो सकते हैं तरनजीत सिंह संधू, अमृतसर में कई दिनों से एक्टिव

Mar19,2024 | Enews Team | Chandigarh

मोहाली। अमेरिका में भारत के राजदूत रहे तरनजीत सिंह संधू अब राजनीति में हाथ आजमाएंगे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है। वह दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। चर्चा है कि उन्हें भाजपा अमृतसर से उम्मीदवार बना सकती है। वह गत 15 दिन से अमृतसर में ही थे। साथ ही उन्होंने इलाके के लोगों से मुलाकात की हैं। वह मूलरूप से पंजाब के रहने वाले हैं। पार्टी ज्वाइन करने के बाद उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। कहा कि, पीएम की प्रेरणा से ही उन्होंने पार्टी ज्वाइन की है। तरनजीत सिंह गत दस सालों से प्रधानमंत्री मोदी के साथ काम कर रहे हैं और अमेरिकी कांग्रेस के साथ अच्छे संबंधों के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के रूप में अपनी पहचान रखते है। उनका रिश्ता अमृतसर से गहरा है। तरनजीत सिंह एसजीपीसी के संस्थापक सदस्य तेजा सिंह समुंदरी के पोते हैं और गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति बिशन सिंह समुंद्री के पुत्र हैं। तरनजीत सिंह संधू एक सेवानिवृत्त भारतीय राजनयिक हैं। वह 1988 में सिविल परीक्षा पास करके भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए थे। उन्होंने श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त और संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के 28वें राजदूत के रूप में कार्य किया। यूक्रेन में भारतीय दूतावास खोलने का काम भी इन्होंने ही करवाया था। वहां के राजनीतिक और प्रशासनिक विंग के प्रमुख के रूप में भी कार्य किया। वह वाशिंगटन में प्रथम सचिव थे। उन्होंने फ्रैंकफर्ट में महावाणिज्यदूत और वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास में मिशन के उप प्रमुख और फ्रैंकफर्ट में भारत के महावाणिज्यदूत के रूप में भी कार्य किया। उन्होंने भारत के विदेश मंत्रालय में विभिन्न पदों पर कार्य किया है।

Sandhu-Who-Was-Ambassador-In-Usa-Joins-Bjp-Taranjit-Singh-Sandhu-Can-Be-Bjps-Candidate-In-Punjab-Active-In-Amritsar-For-Many-Days



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं