September 18, 2026 00:31:17
पंजाब में लोकसभा चुनाव पर Bsp की मीटिंग 22 को, जालंधर में होगी बैठक; स्टेट मेंबर और हलका इंचार्ज शाम

पंजाब में लोकसभा चुनाव पर Bsp की मीटिंग 22 को, जालंधर में होगी बैठक; स्टेट मेंबर और हलका इंचार्ज शामिल होंगे, उम्मीदवारों के नाम पर मंथन

Mar19,2024 | Enews Team | Mohali

मोहाली। लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) की तरफ से 22 मार्च को जालंधर में मीटिंग बुलाई गई है। मीटिंग में राज्य स्तरीय मेंबर व हलका इंचार्ज शामिल होंगे। मीटिंग संसदीय हलके वाइज बुलाई गई है। बसपा के सूबा दफ्तर सचिव जसवंत राय ने बताया कि मीटिंग में हलका वाइज उम्मीदवारों के नाम पर मंथन होगा। साथ ही चुनाव की रणनीति बनाई जाएगी। होशियारपुर, जालंधर व श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा हलके के नेताओं की मीटिंग 22 मार्च को सुबह दस बजे से होगी। गुरदासपुर, अमृतसर व खडूर साहिब की मीटिंग 12 बजे रखी गई। जबकि फिरोजपुर, फरीदकोट व बठिंडा की मीटिंग एक बजे होगी। लुधियाना व संगरूर की मीटिंग दोपहर दो बजे होगी] जबकि पटियाला व फतेहगढ़ साहिब की मीटिंग 3 बजे तय की गई। बसपा ने प्रदेश अध्यक्ष जसबीर सिंह गढ़ी ने बताया कि, मीटिंग में सभी लोकसभा हलकों की रिपोर्ट ली जाएगी। उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा की जाएगी। चुनाव प्रचार कमेटियां, लोकसभा स्तरीय प्रोग्राम आदि गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी। मीटिंग में केंद्रीय इंचार्ज रणधीर सिंह बेनीपाल व विपुल कुमार भी मौजूद रहेंगे। इस मौके सूबा विधायक डा. नच्छतर पाल सिंह व अजीत सिंह भैणी विशेष तौर पर हाजिर रहेंगे। तीन कृषि कानूनों के चलते हुए संघर्ष के बाद भाजपा और शिअद की राह गत विधानसभा चुनाव के समय अलग हो गई थी। इसके बाद अकाली दल और बसपा में गठबंधन हुआ था। दोनों दलों ने विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ा था, जिसमें अकाली दल को तीन और बसपा को एक सीट मिली। लेकिन काफी समय से दोनों के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे। इसके बाद दो महीने पहले बसपा ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।

Bsp-Meeting-On-Lok-Sabha-Elections-In-Punjab-On-22nd-Meeting-Will-Be-Held-In-Jalandhar-State-Member-And-Local-Incharge-Will-Be-Included-Brainstorming-On-Names-Of-Candidates



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं