September 17, 2026 23:37:00
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने उड़ाई इलेक्शन कोड़ की धज्जियां, उदघाटन तीन कामों के, डीसी को भेज दी काम चालू हो

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने उड़ाई इलेक्शन कोड़ की धज्जियां, उदघाटन तीन कामों के, डीसी को भेज दी काम चालू होने की मनघडंत रिपोर्ट

Mar20,2024 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लोकसभा चुनाव के चलते पूरे देश में इलेक्शन कोड यानि आचार संहिता लागू हो चुकी है और इसके चलते केवल उन्हीें अलॉटिड कामों का वर्क इस इलेक्शन कोड दौरान किया जा सकता है, जो काम मौके पर शुरु किया जा चुका हो। लेकिन लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अफसराें ने सरेआम इसके नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए अपनी मनघडंत रिपोर्ट डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन अफसर कम डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी को भेज दी। इसके आंकलन इस बात से लगाया जा सकता है कि डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन अफसर ने ट्रस्ट से जो चलते कामों की रिपोर्ट मांगी थी, उनमें दिए गए कईं काम ऐसे हैं, जिनके वर्क आर्डर 15 मार्च 2024 को जारी किए गए थे। बात करें डीसी को भेजी गई सूची में 15 मार्च को जारी वर्क आर्डर्स वाले 15 काम शामिल किए गए हैं। जबकि 16 मार्च को दोपहर 3 बजे के बाद इलेक्शन कोड़ लागू हो गया था। इस दौरान इन कामों में तीन डेवलपमेंट वर्क ऐसे हैं, जिनका उदघाटन वेस्ट हल्के के विधायक गुरप्रीत गोगी व ट्रस्ट चेयरमैन तरसेम सिंह भिंडर की ओर से किया गया था। जिनमें 300 फुूटी रोड शहीद भगत सिंह नगर की ब्यूटीफिकेशन, फिरोजगांधी मार्केट की ब्यूटीफिकेशन वर्क और शहीद भगत सिंह नगर ई ब्लॉक मार्केट की ब्यूटीफिकेशन का काम शामिल हैं। इसके अलावा 12 ऐसे काम हैं, जिनका माैके पर कोई काम शुरु नहीं हुआ, लेकिन डीसी को भेजी गई रिपोर्ट में इन कामों को चालू दिखा सरेआम इलेक्शन कोड़ की धज्जियां उड़ा दी गई हैं। ये रिपोर्ट साक्षी साहनी की ओर से 15 मार्च को मांगी गई थी। बड़ी बात है कि ट्रस्ट की इंजीनियरिंग ब्रांच ने एक दिन के भीतर ही मौके पर 5 फीसदी से लेकर 22 फीसदी काम हो जाने की मनघंडत रिपोर्ट कर दी गई। 

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने उड़ाई इलेक्शन कोड़ की धज्जियां, उदघाटन तीन कामों के, डीसी को भेज दी काम चालू हो

Improvement-Trust-Flouted-The-Election-Code-Inaugurated-Three-Works-Sent-A-Fabricated-Report-To-Dc-About-The-Commencement-Of-Work

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं