शराब घोटाला केस में सुप्रीम कोर्ट में जमानत को पहुंची के कविता की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए उन्हें किसी भी तरह की राहत नहीं दी है और उन्हें सुप्रीम कोर्ट में आने से पहले निचली अदालत में जाने के लिए कहा गया है। गौर है कि अब दोपहर 2.30 बजे सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर भी सुनवाई होनी है। अगर अरविंद केजरीवाल को हाई कोर्ट से कोई राहत नहीं मिलती तो ईडी उन्हें पीएमएलए कोर्ट में पेश करेगी। बताया जा रहा है कि ईडी अरविंद केजरीवाल के लिए 10 दिन का पुलिस रिमांड मांग सकती है। वहीं अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से दिल्ली की सड़कों पर उनके समर्थन का प्रदर्शन जारी है इसी प्रदर्शन के तहत सुप्रीम कोर्ट की ओर से पुलिस की ओर से आम आदमी पार्टी नेता और मंत्री आतशी, सौरव भारद्वाज और पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस को हिरासत में ले लिया है।
K-Kavita-Did-Not-Get-Relief-From-Supreme-Court-Now-Arvind-Kejriwal-Will-Be-Heard-At-2pm