September 19, 2026 02:10:33
लुधियाना सांसद बिट्‌टू पर बाजवा का तंज: प्रताप बोले- अपने ही हाथ से अपनी गर्दन काट ली; भाजपा जॉइन कर

लुधियाना सांसद बिट्‌टू पर बाजवा का तंज: प्रताप बोले- अपने ही हाथ से अपनी गर्दन काट ली; भाजपा जॉइन करने का अफसोस नहीं

Mar27,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस की राजनीति गर्माई हुई है। पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के बाद नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने भी बिट्टू के जाने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बिट्टू को जो सिक्योरिटी व सुविधाएं मिली हैं, उन्हें बचाने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है। भाजपा जॉइन कर बिट्टू ने अपने ही हाथ से अपनी गर्दन काट ली है। इस बार लोकसभा चुनाव में उन्हें इसका रिजल्ट मिल जाएगा। इनका एंटी सिख चेहरा BJP को भी नुकसान पहुंचाएगा। वहीं, इनके जाने से कोई अफसोस नहीं हुआ, इससे हमें शांति आई। लोग पहले समझते थे कि इसको कैसे जवाब दिया जाए। हमें तो यह मौका भी नहीं मिला। खुद छोड़कर भाग गए। प्रताप सिंह बाजवा ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर वीडियो में कहा कि जिस तरह पूर्व CM स्व. बेअंत सिंह के पोते रवनीत सिंह बिट्टू ने कदम उठाया है, उस बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है। छोटी सी उम्र में पार्टी ने पहले यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया। फिर श्री आनंदपुर साहिब से सांसद का टिकट दिया। जब पता चला कि 5 साल यह किसी से मिले नहीं हैं। चुनाव जीत नहीं पाएंगे तो उन्होंने बेअंत सिंह का वास्ता देकर हलका बदलने की गुहार लगाई। यह बात करीब 11 साल पुरानी है। उस समय वह पंजाब प्रधान थे। पार्टी ने सोचा कुछ इससे गलतियां हुई हैं, ऐसे में इसे लुधियाना की सबसे महत्वपूर्ण सीट पर भेजा। इस समय पार्टी को इनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। आज बेअंत सिंह जी जहां भी बैठे होंगे। वह अपने पोते के इस कदम के बारे में क्या सोचते होंगे। बाजवा ने कहा कि इस बार बिट्टू कम से कम दो लाख वोट से चुनाव हार रहे थे। कांग्रेस को समझ नहीं आ रहा था कि इनका क्या किया जाए। वहीं, उनके भाजपा में जाने से उनकी मुश्किल राह आसान हो गई है। इस बार कांग्रेस से नया चेहरा आएगा, जो कि इन्हें असल बता देगा।

Bajwas-Taunt-On-Ludhiana-Mp-Bittu-Pratap-Said-Cut-His-Neck-With-His-Own-Hand-No-Regrets-About-Joining-Bjp



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं