September 17, 2026 23:37:04
जालंधर में रिंकू-अंगुराल के खिलाफ प्रदर्शन, भड़के Aap वर्कर, सरकारी बोर्ड तोड़ा, पुलिस ने दोनों की स

जालंधर में रिंकू-अंगुराल के खिलाफ प्रदर्शन, भड़के Aap वर्कर, सरकारी बोर्ड तोड़ा, पुलिस ने दोनों की सुरक्षा बढ़ाई

Mar27,2024 | Enews Team | Jaladhar

जालंधर। जालंधर से सांसद सुशील कुमार रिंकू और वेस्ट हलके से विधायक रहे शीतल अंगुराल ने आम आदमी पार्टी छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली है। इसे लेकर AAP वर्करों ने बस्ती दानिशमंदा चौक में प्रदर्शन किया। इस दौरान सिटी पुलिस ने रिंकू और अंगुराल के घर व ऑफिस की सुरक्षा बढ़ा दी है। चुनावों के दौरान उक्त प्रोटेस्ट किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस ने भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई है। प्रोटेस्ट में कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह, जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा, नकोदर से आप विधायक इंद्रजीत कौर सहित अन्य बड़े नेता पहुंचे। नेताओं का प्रदर्शन इतना उग्र हो गया था कि रिंकू और अंगुराल के घर की ओर जाते चौक पर लगे सरकारी बोर्ड तक को तोड़ दिया गया। तोड़ने से पहले बोर्ड पर लाल रंग स्प्रे कर दिया था। सारे घटनाक्रम को लेकर जालंधर के चुनाव अधिकारी को बीजेपी ने शिकायत दर्ज करवाई है। पंजाब के निकाय मंत्री बलकार सिंह भी अपनी टीम के साथ रिंकू और अगुराल के घर के बाहर प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए पहुंचे। मंत्री बलकार सिंह ने कहा- सभी नेताओं को सही पार्टी जॉइन करने का हक है। मगर दोनों नेताओं ने साथ नहीं दिया। सांसद रिंकू पर पार्टी ने भरोसा किया था और उन्हें दोबारा जालंधर से अपना प्रत्याशी घोषित किया था। मगर दोनों नेताओं ने हमारी पार्टी के साथ धोखेबाजी की। बीते दिन हुई मीटिंग में भी पार्टी ने रिंकू को सत्कार के साथ लड़ने के लिए उत्साहित किया था। मगर पार्टी की उम्मीदों पर रिंकू और अंगुराल खरे नहीं उतरे।

Protest-Against-Rinku-Angural-In-Jalandhar-Aap-Workers-Enraged-Broke-Government-Board-Police-Increased-Security-Of-Both



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं