September 18, 2026 04:25:11
पंजाब में चर्चा में भाजपा, पूर्व मंत्री आशू और अकाली नेता बिक्रम मजीठिया भी जल्द हो सकते हैं भाजपा म

पंजाब में चर्चा में भाजपा, पूर्व मंत्री आशू और अकाली नेता बिक्रम मजीठिया भी जल्द हो सकते हैं भाजपा में शामिल

Mar28,2024 | Yashpal Sharma | Ludhiana

भारतीय जनता पार्टी को लेकर पंजाब में चर्चा का माहौल सरगर्म होता दिख रहा है। सांसद रवनीत बिटटू के भाजपा में शामिल होने के बाद अब लुधियाना के दिग्गज कांग्रेसी नेता भारत भूषण आशू के भी भाजपा में जल्द शामिल होने की चर्चाएं तेज हैं, तो वहीं दूसरी ओर शिरोमणि अकाली दल के नंबर टू नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के भी भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं पूरे जोरों पर हैं। इसमें क्या सच है और क्या झूठ है, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। बड़ी बात है कि आम आदमी पार्टी की ओर से जालंधर में लोकसभा चुनाव के एलाने उम्मीदवार सुशील रिंकू व विधायक शीतल अंगुराल के भाजपा में आने के बाद से भाजपा पंजाब में लगातार चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि भाजपा के गृहमंत्री अमित शाह की ओर से अपनी शतरंज पंजाब में बिछा दी गई हैं और इसका नतीजा है कि अब पंजाब के विभिन्न पार्टियों के दिग्गज नेताओं के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं जोर पकड़ती दिखाई दे रही है। वहीं  भाजपा में शामिल होते ही सांसद रवनीत सिंह बिटटू ने भी लोकसभा चुनाव को लेकर अपना मोर्चा खोल दिया है और उन्होंने आज सुबह दावा करते कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार गिर जाएगी। इसके पीछे उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के जेल में होने व राघव चडड़ा के अंडर ग्राउंड होने को अहम कारण बताया है। इसके साथ उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कईं विधायक व एक्स कौंसलर नेता भी भाजपा में आने की तैयारी में हैं। वहीं इसके अलावा उन्होंने अपने खासमखास लुधियाना कांग्रेस के जिला प्रधान संजय तलवाड़ के भी भाजपा में आने का इशारा दिया है। हालांकि कांग्रेस के पूर्व मंत्री आशू व पूर्व विधायक कुलदीप वैद्य ने भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं पर विराम लगाते कहा कि वे कांग्रेस में ही रहेंगे। आशू ने एक समाचार पत्र को अपना बयान देते कहा कि वे आखिरी समय में भी कांग्रेस के झंडे़ पर ही लिपट कर जाएंगे। उन्होंने कहा कि ये सब झूठा प्रचार हो रहा, भाजपा में जाने का सवाल भी पैदा नहीं होता। 

Bjp-In-Discussion-In-Punjab-Former-Minister-Ashu-And-Akali-Leader-Bikram-Majithia-May-Also-Join-Bjp-Soon



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं