जालंधर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के बाद पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल का रोड शो आज रखा गया था। इस दौरान भारी फोर्स के साथ पूर्व सांसद रिंकू और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल रोड शो में पहुंचे। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रिंकू और अंगुराल का जोरदार स्वागत किया। रोड शो को लेकर आप वर्करों ने विरोध का ऐलान किया है। जिसके चलते सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। रोड शो को लेकर पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पंजाब पुलिस की टीमों के साथ-साथ रूट पर एंटी रॉयड फोर्स को भी तैनात किया है। वहीं, रोड शो में शामिल होने के लिए भारी मात्रा में समर्थक पहुंचे हुए हैं। ये रोड शो शाम करीब 4 बजे स्वामी विवेका नंदर चौक (वर्कशॉप चौक) से शुरू होगा और शाम करीब पौने 6 बजे डॉक्टर बीआर अबेडकर चौक पर पहुंचकर खत्म होगा। आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद दोनों का पहला रोड शो है। जिसमें दोनों नेता एक साथ लोगों से मिलेंगे। बता दें कि सांसद रिंकू के रोड शो को देखते हुए आप ने भी प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। आप द्वारा शाम करीब साढ़े 4 बजे श्री वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) में प्रदर्शन किया जाना है। वहीं, रिंकू और अंगुराल का रोड शो भी निकाला जाना है। जिसके चलते पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है।
Road-Show-Of-Former-Mp-Rinku-Ex-Mla-Angural-Started-In-Jalandhar-Aap-Workers-Arrived-With-Posters-Of-Traitors-After-Joining-Bjp-Among-The-Public