भाजपा ने आज अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इसमें पंजाब ने 6 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पंजाब में भाजपा ने 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जिसमें कांग्रेस से भाजपा में आए सांसद रवनीत सिंह बिट्टू फिर से लुधियाना से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। जबकि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर को पटियाला से टिकट दिया गया है हंसराज हंस को फरीदकोट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के हंसराज हंस को फरीदकोट लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। वहीं, AAP छोड़ भाजपा में आए सुशील कुमार रिंकू को जालंधर से टिकट दिया गया है। गुरदासपुर से दिनेश सिंह बब्बू, अमृतसर से तरणजीत सिंह संधू, जालंधर से सुशील कुमार रिंकू, फरीदकोट से हंसराज हंस को चुनावी मैदान में उतारा है
Bjp-Announced-6-Candidates-In-Punjab-Ravneet-Bittu-From-Ludhiana-And-Preneet-Kaur-From-Patiala