ईडी की ओर से आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में स्पेशल जज कावेरी बावेजा के समक्ष पेश किया गया। 10 दिन के रिमांड के बाद ईडी की ओर से आज कोर्ट में केजरीवाल के लिए और अधिक रिमांड नहीं मांगा गया। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक अरविंद केजरीवाल से ईडी की ओर से चार आईफोन बरामद किए गए हैं जिनका पासवर्ड अरविंद केजरीवाल की ओर से ईडी को पूछताछ में नहीं दिया गया। कोर्ट पेशी के दौरान अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से कहा कि पीएम यह सब ठीक नहीं कर रहे।
Delhi-Cm-Arvind-Kejriwal-Sent-To-Judicial-Custody-Till-April-15