September 17, 2026 23:37:42
मोदी के नेतृत्व में पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटें जीतेगी  भाजपा-अनिल मित्तल

मोदी के नेतृत्व में पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटें जीतेगी  भाजपा-अनिल मित्तल

Apr1,2024 | Enews Team | Ludhiana

 जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक मोदी की प्रचंड लहर है, जिसके चलते हर देशवासी ने मन बना लिया है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ तीसरी बार मोदी सरकार बनाएंगे।उक्त शब्द लुधियाना जिला भाजपा कल्चर एंड स्पोर्ट्स सैल के अध्यक्ष अनिल मित्तल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहे।मित्तल ने कहा कि देशवासियों का मूड देखकर प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार 400 पार का नारा दिया है और इस बार पंजाबी भी पीछे नहीं हटेंगे और पंजाब की 13 लोकसभा सीटें मोदी को जिता कर पंजाब की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेंगे। उन्होंने आगे कहा  कि पंजाबियों ने अकाली दल, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकारें देखी हैं, इन सभी पार्टियों की सरकारों ने पंजाब की भलाई और विकास के लिए कोई सार्थक कदम नहीं उठाया है। जिसके कारण अब लोग इन राजनीतिक दलों से पूरी तरह से तंग आ चुके हैं और चाहते हैं कि जिस पार्टी की केंद्र में सरकार हो उसी पार्टी के उम्मीदवार जीत कर सत्ता की कुर्सी पर बैठें ताकि उनके क्षेत्र का पूरी तरह से विकास हो सके।  लोकसभा चुनाव होने से पहले ही मोदी सरकार ने  पंजाब के लिए हजारों करोड़ रुपये की बड़ी परियोजनाएं दी हैं, जिनके पूरा होने पर पंजाब समृद्धि की ऊंचाइयों को छूने लगेगा। उन्होंने कहा कि अब पंजाबियों ने भी मन बना लिया है कि एक बार मोदी के नेतृत्व में भाजपा को पंजाब में जिताकर केंद्र में भेजा जाए ताकि सीमावर्ती राज्य पंजाब का भी संपूर्ण विकास हो सके, जो किसी भी सरकार ने पिछले 75 वर्षों में नहीं किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में बीजेपी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर इतने मजबूत हो गए हैं कि इस बार सभी विपक्षी दलों की सारी शंकाएं दूर हो जाएंगी।

Bjp-Will-Win-All-13-Lok-Sabha-Seats-Of-Punjab-Under-Modi-Leadership-Anil-Mittal

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं