September 19, 2026 07:35:05
लोकसभा 2024 के लिए Cm मान ने संभाला मोर्चा: फरीदकोट-पटियाला के विधायकों से की मुलाकात; चुनावों से पह

लोकसभा 2024 के लिए Cm मान ने संभाला मोर्चा: फरीदकोट-पटियाला के विधायकों से की मुलाकात; चुनावों से पहले नाराजगी करेंगे दूर

Apr2,2024 | Enews Team | Patiala

पटियाला। जालंधर से विधायक शीतल अंगुराल और पूर्व सांसद व घोषित उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के भाजपा में जाने के बाद अब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मोर्चा संभाल लिया है। विधायकों में असंतोष को दूर करने के लिए सीएम भगवंत मान ने अब लोकसभा हलकों में जाकर विधायकों से मुलाकात करना शुरू कर दिया है। ताकि उन्हें दल बदलने से रोका जा सके और उनकी मुश्किलों का हल किया जा सके। मुख्यमंत्री भगवंत मान आज पटियाला और फरीदकोट में पहुंचे। जहां उन्होंने विधायकों से एक साथ बैठ कर बातचीत की है। इतना ही नहीं, उनकी मुश्किलों को भी सुना है। आश्वासन दिया गया है कि विधायकों की मुश्किलों को पहल के आधार पर दूर किया जाएगा। इतना ही नहीं, जिले में चुनाव प्रचार के लिए क्या प्रक्रिया अपनाई जाएगी, इस पर भी विचार किया गया। इस दौरान फरीदकोट से उम्मीदवार कर्मजीत अनमोल और पटियाला से विधायक डॉ. बलबीर सिंह भी बैठक में मौजूद रहे। वहीं, सीएम भगवंत मान के साथ पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां भी साथ रहे। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पंजाब की 13 सीटों का दारमदार पूरी तरह से मुख्यमंत्री भगवंत मान के कंधों पर है। सिर्फ मुख्यमंत्री भगवंत मान के कहने पर INDI गठजोड़ से बाहर रहते हुए हाईकमान ने पंजाब में कांग्रेस के बिना चुनाव लड़ने की घोषणा की। लेकिन चुनावों से पहले उम्मीदवार का भाजपा और विधायक के भाजपा में जाने से अन्य विधायकों में भी असंतोष पैदा हुआ है। विधायकों के बीच असंतोष को खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री अब खुद उतरे हैं। मुख्यमंत्री का ये शेड्यूल पहले ही तैयार हो चुका था। दिल्ली रैली के चलते इसे होल्ड पर रखा गया था। जल्द ही सीएम मान एक-एक कर पंजाब के सभी जिलों में जाएंगे और वहां के उम्मीदवारों व विधायकों से मुलाकात करेंगे।

Cm-Mann-Takes-Charge-For-Lok-Sabha-2024-Meets-Mlas-Of-Faridkot-Patiala-Will-Remove-Resentment-Before-Elections



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं