September 18, 2026 00:31:58
भाजपा ज्वाइंन करने पर सांसद रवनीत बिट्‌टू ने लुधियाना में किया रोड शो, बोले आप सरकार नाकामयाब, भाजपा

भाजपा ज्वाइंन करने पर सांसद रवनीत बिट्‌टू ने लुधियाना में किया रोड शो, बोले आप सरकार नाकामयाब, भाजपा ही पंजाब का कर रही बचाव

Apr2,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना लोकसभा सीट से भाजपा के कैंडिडेट रवनीत सिंह बिट्टू आज लुधियाना पहुंचे। बिट्टू का सबसे पहले रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद बिट्टू ने शहर में ट्रक में सवार होकर 5 किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला। इस बीच वह जगराओं पुल के नजदीक दुर्गा माता मंदिर में माथा टेकने भी रुके। उनके साथ एक किलोमीटर लंबा काफिला था। रवनीत बिट्टू 26 मार्च को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। पार्टी में शामिल होने के 2 दिन बाद ही भाजपा ने उन्हें लुधियाना से उम्मीदवार घोषित कर दिया। लुधियाना पहुंचने पर बिट्टू ने कहा कि पंजाब बॉर्डर स्टेट है। बहुत सी ऐसी ताकतें हैं, जो शांति भंग करना चाहती हैं। आज यदि पंजाब को कोई बचा सकता है तो वह सिर्फ भाजपा है। बिट्टू ने कहा कि आज का आतंकवाद बदल गया है, गैंगस्टर की शक्ल में आतंकवाद विदेश से चल रहा है। रोजाना पंजाब की हालत बद से बदतर हो रही है। बिट्टू बोले कि श्रीराम मंदिर निर्माण के समय कांग्रेस की सीनियर लीडरशिप वहां नहीं गई, वह भी उनका गलत फैसला था। अमृतपाल जब बंदूक लेकर घूमने लगा था, उस समय भी भाजपा ने कार्रवाई की। यहां की सरकार हाथ खड़े कर गई थी। प्रधानमंत्री जब फिरोजपुर दौरे पर आए थे, उस समय पंजाब सरकार का कोई मंत्री या कोई पुलिस अधिकारी तक उनकी सुरक्षा में शामिल नहीं हुआ। जानबूझकर उनके काफिले के आगे जाम लगाया गया था। उस समय कई बड़े प्रोजेक्ट फिरोजपुर में लगने थे, जो पंजाब सरकार के कारण लग नहीं आ पाए। सांसद बिट्टू से जब पत्रकार ने सवाल पूछा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण अशोक कई बार दोहरा चुके हैं कि बिट्टू वर्करों के फोन नहीं उठाते थे। इसीलिए, उन्हें कई बार समझाया भी गया। इस सवाल का जवाब देने की जगह बिट्टू पत्रकार पर ही भड़क गए, और कहने लगे, 'तुम्हें किसने भेजा है।' बिट्टू ने कहा कि इंडस्ट्रियलिस्ट पंजाब छोड़कर उत्तर प्रदेश में जा रहे हैं, क्योंकि वहां भाजपा की सरकार पूर्ण सुरक्षा देती है। पंजाब कई साल से बेचैन है। लंबे समय से पंजाब में नशा इतना ज्यादा बढ़ गया है कि कोई भी सरकार इस पर नकेल नहीं कस पा रही है। देश के साथ-साथ पंजाब को चलना जरूरी है, इसलिए पंजाब में भाजपा की सरकार लानी जरूरी है। बिट्टू ने कहा कि उनका भाजपा में शामिल होने का कारण यह है कि भाजपा ने जब फैसला किया कि वह अकेले चुनाव लड़ेगी, इसी कारण भाजपा जॉइन की। पंजाब में करतारपुर का रास्ता मोदी सरकार ने खोला है। वीर बाल दिवस मोदी सरकार ने घोषित किया है। इससे सिखों को उन पर गर्व हुआ है।

On-Joining-Bjp-Mp-Ravneet-Bittu-Did-A-Road-Show-In-Ludhiana-Said-That-Aap-Government-Has-Failed-Bjp-Is-Protecting-Punjab



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं