September 19, 2026 02:26:47
सांसद बिटटू का दावा- दो साल पहले पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा चूक के लिए पूर्व सीएम चन्नी जिम्मेदा

सांसद बिटटू का दावा- दो साल पहले पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा चूक के लिए पूर्व सीएम चन्नी जिम्मेदार

Apr3,2024 | Yashpal Sharma | Ludhiana

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद अब सांसद रवनीत सिंह बिटटू ने कांग्रेस रणनीति की पोलें खोलनी शुरु कर दी है। बिटटू ने दो साल पहले पीएम नरेंद्र मोदी के पंजाब में फिरोजपुर दौरे के दौरान हुई सुरक्षा चूक को पंजाब के तत्कालीन कांग्रेस सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की प्लानिंग का हिस्सा बताया। बिटटू ने एक निजी चैनल को इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा करते कहा कि तत्कालीन सीएम चन्नी ने ही फिरोजपुर के प्यारेआणा गांव के फलाईओवर पर 15-20 लोग भेजकर पीएम मोदी का काफिला रुकवा दिया। बिटटू का कहना है कि चन्नी को अपने सूत्रों से पता चल गया था कि पीएम अपने इस दौरे के दौरान पंजाब को कईं तरह की सौगातें देने वाले है और इसके चलते उन्होंने पीएम का काफिला रास्ते में रुकवा उन्हें वापिस जाने को मजबूर कर दिया। बिटटू ने दावा करते कि पीएम मोदी ने अपने इस दौरे दौरान पंजाब काे हिमाचल की तर्ज पर बार्डर स्टेट होने के नाते इंडस्ट्री को कईं रियायतें देनी थी और इसके साथ साथ पंजाब में मंडी गोबिंदगढ़ को इंडिया का स्टील हब, एम्स इंस्ट्रीटयूट सहित स्टूडेंटस के लिए कईं अन्य एलान करने थे, जो संभव नहीं हो पाया। जबकि इस बारे में पंजाब के पूर्व सीएम चन्नी ने कहा कि जब कोई महिला अपने पहले पति को छोड़ कर दूसरे पति के घर जाती है तो उन्हें खुश करने को बहुत कुछ करती है और अब बिटटू भी भाजपा को खुश करने के लिए बहुत कुछ बोल रहे हैं, मैं उसमें दखल नहीं देना चाहता।। 

Mp-Bittu-Claim-Former-Cm-Channi-Is-Responsible-For-Pm-Modi-Security-Lapse-In-Punjab-Two-Years-Ago



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं