लुधियाना। अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। जानकारी मिली है कि उनकी तबीयत लुधियाना के पास खराब हो गई। जिसके बाद तुरंत उन्हें लुधियाना के एक अस्पताल ले जाया गया। बीते कई दिनों से बढ़ रही गर्मी के बीच सुखबीर बादल पंजाब बचाओ यात्रा में डटे हुए थे और लोगों से मिल रहे थे। जिसके बाद उनकी सेहत में हलकी गिरावट देखने को मिली। बताया जा रहा है कि अब अकाली नेता बिक्रम मजीठिया पंजाब बचाओ यात्रा को संभालेंगे। मिली जानकारी के अनुसार सुखबीर बादल को डायरिया हो गया है।
Akali-Dal-President-Sukhbir-Badals-Health-Deteriorated-Admitted-To-Hospital