दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की ओर से ईडी की गिरफ्तारी को हाई कोर्ट में दी चुनौती पर आए फैसले ने बड़ा झटका उन्हें दे दिया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने आज बड़ा फैसला सुनाते कहा कि ईडी ने जो भी सबूत दिए हैं उसके मुताबिक केजरीवाल इस साजिश में शामिल हैं। कोर्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री और आम लोगों के लिए कोई अलग कानून नहीं है। कोर्ट ने अपने फैसले में यह भी कहा कि गिरफ्तारी को चुनाव के नजरिए से नहीं, बल्कि कानूनी नजरिए से परखा जाएगा। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि कोई भी फैसला राजनीति के हिसाब से नहीं, बल्कि कानून के मुताबिक होता है।
Delhi-High-Court-Shock-To-Cm-Arvind-Kejriwal-Will-Remain-In-Jail