मुसीबतों से घिरे अरविंद केजरीवाल को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने बुधवार को अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका देते हुए अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। --------------------- दलितों के प्रतिनिधित्व और भ्रष्टाचार का लगाया आरोप राजकुमार ने इस दौरान आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार के साथ पार्टी में दलितों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से हुआ था, लेकिन आज यह पार्टी खुद भ्रष्टाचार के दलदल में फंस गई। मेरे लिए मंत्री पद पर रहकर इस सरकार में काम करना असहज हो गया है। ED ने घर पर की थी छापेमारी उन्होंने कहा कि मैं इस पार्टी, सरकार और मंत्रिपद से इस्तीफा देता हूं, क्योंकि मैं भ्रष्टाचारों में नाम नहीं जुड़वाना चाहता। बता दें कि वह दिल्ली में समाज कल्याण मंत्रालय संभालते थे। हाल ही में राजकुमार आनंद के घर ED की रेड पड़ी थी। पिछले साल नवंबर महीने में राजकुमार आनंद के घर पर ईडी की टीम छापेमारी करने पहुंची थी। उनसे जुड़े कुल एक दर्जन से ज्यादा परिसरों पर ईडी ने छापेमारी की थी।
Big-Blow-To-Aam-Aadmi-Party-Delhi-Government-Minister-Rajkumar-Anand-Resigns-From-Post-And-Party