लुधियाना | लुधियाना में लोक सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अपना उम्मीदवार 16 अप्रैल को घोषित करेगी। इससे पहले भाजपा ने अपना उम्मीदवार दल बदलकर कांग्रेस से आए सांसद रवनीत सिंह बिट्टू घोषित किया हुआ है। आम आदमी पार्टी लंबे समय से लुधियाना के लिए चेहरा तलाश रही थी। तलवाड़ का अब पार्टी की तरफ झुकाव न देखते हुए अब आम आदमी पार्टी अपने पुराने वर्करों पर ही लोक सभा चुनाव में दांव खेलने का मन बनाया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आप हाईकमान पूर्व जिला प्रधान CA सुरेश गोयल, मार्कफेड के चेयरमैन अमनदीप सिंह मोही, प्रदेश वक्ता अहबाब ग्रेवाल और 2019 लोकसभा में उम्मीदवार रहे प्रो. तेजपाल सिंह गिल के नाम मंथन कर रही है। तेजपाल ने एमफिल और पीएच.डी. डिग्री की हुई है। शहर के विधायकों, हलका इंचार्जों, ब्लाक प्रधानों से भी प्रदेश स्तर के पदाधिकारी सलाह मशवरा कर रहे है। बता दें बीते दिन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने फेसबुक पर ऐलान किया है कि वह जालंधर और लुधियाना के लोकसभा प्रत्याशी का नाम 16 अप्रैल को सार्वजनिक कर देंगे। कांग्रेस से आप में शामिल हुए होटल कारोबारी और पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा का नाम भी चर्चाओं में बना हुआ है।
Aap-May-Field-Old-Workers-If-New-Face-Is-Not-Found-Opinion-Sought-From-Mlas